होम›एग्ज़ाम्स›हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
एग्ज़ाम्स

हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों की नजर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पर रहेगी. By ETV Bharat Himachal Pradesh Team Published :…

5 अक्टूबर 2026 को 01:02 pm बजे
हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सौजन्य से:- ETV Bharat

हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों की नजर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पर रहेगी.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : October 5, 2026 at 5:51 PM IST

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर्स की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर्स के 108 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. पोस्ट कोड-25022 के तहत हुई इस भर्ती प्रक्रिया में 105 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन हुआ है. वहीं, तीन पदों पर फिलहाल नियुक्ति नहीं हो पाई है. इनमें एक पद के लिए पात्र उम्मीदवार नहीं मिला, जबकि दो पद कोर्ट केस के कारण खाली रखे गए हैं.

एचपीआरसीए की ओर से यह भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग में प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर्स की नियुक्ति के लिए करवाई गई थी. इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विशेष जरूरत वाले बच्चों को पढ़ाई में जरूरी शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध करवाना है. पोस्ट कोड-25022 के तहत कुल 108 पद निर्धारित किए गए थे.

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 108 पदों के लिए कुल 663 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में 643 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी में शामिल हुए. परीक्षा के आधार पर आयोग ने 290 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया था. शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 20 से 22 अगस्त तक करवाई गई. इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों और निर्धारित पात्रता की जांच की गई. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अब भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. जांच और पात्रता प्रक्रिया के आधार पर 105 उम्मीदवारों का चयन किया गया है.

तीन पदों पर फिलहाल नहीं हुआ चयन

आयोग के अनुसार कुल 108 पदों में से तीन पद फिलहाल खाली रह गए हैं. एससी स्वतंत्रता सेनानी परिजन श्रेणी का एक पद पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण भरा नहीं जा सका. वहीं, सामान्य अनारक्षित श्रेणी के दो पद कोर्ट केस के कारण फिलहाल खाली रखे गए हैं. इन दोनों पदों को लेकर आगे की स्थिति न्यायालयी प्रक्रिया के परिणाम के आधार पर तय होगी.

वेबसाइट पर देख सकते हैं अपना परिणाम

एचपीआरसीए सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों के आधार पर परिणाम देख सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

विशेष जरूरत वाले बच्चों को मिलेगा शैक्षणिक सहयोग

स्पेशल एजुकेटर्स की नियुक्ति से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष जरूरत वाले बच्चों को पढ़ाई में बेहतर सहयोग मिलने की उम्मीद है. इन शिक्षकों की मदद से ऐसे विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार उन्हें शैक्षणिक सहायता उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधित विभागीय नियमों और जरूरी औपचारिकताओं के अनुसार की जाएगी.

अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित 105 अभ्यर्थियों की नजर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पर रहेगी. आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे अंतिम परिणाम के साथ-साथ नियुक्ति से संबंधित आगामी निर्देशों के लिए समय-समय पर एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. इससे नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को समय पर हासिल किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: 30 साल से टीन के शेड में चल रहा स्वास्थ्य केंद्र, 15 पंचायतों के लोगों का एकलौता PHC

ये भी पढ़ें: न फाइलों का बोझ, न दफ्तरों के चक्कर, AI के सहारे बदल रही सरकारी व्यवस्था, जानिए कैसे डिजिटल हिमाचल ले रहा आकार?

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे
 - munger college exam blunder students marked absent in results
एग्ज़ाम्स

इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे - munger college exam blunder students marked absent in results

अब साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मिलेगा दूसरा मौका
एग्ज़ाम्स

अब साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मिलेगा दूसरा मौका

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दो बार होगी:  इस सत्र से मेन एग्जाम फरवरी-मार्च और दूसरी परीक्षा मई में होगी, आदेश जारी - Ajmer News
एग्ज़ाम्स

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दो बार होगी: इस सत्र से मेन एग्जाम फरवरी-मार्च और दूसरी परीक्षा मई में होगी, आदेश जारी - Ajmer News

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 9वीं-11वीं के छात्र विवरण में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें
एग्ज़ाम्स

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 9वीं-11वीं के छात्र विवरण में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें

भारत में बिना प्रवेश परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज 2026
एग्ज़ाम्स

भारत में बिना प्रवेश परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज 2026

जयपुर राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा
एग्ज़ाम्स

जयपुर राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा

JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75 उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें
 - jac board exams 75 attendance mandatory for 10th 12th
एग्ज़ाम्स

JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75 उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें - jac board exams 75 attendance mandatory for 10th 12th

यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप
एग्ज़ाम्स

यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप

ताज़ा ख़बरें