इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का चक्काजाम-हंगामा: फीस बढ़ोतरी और 6 हजार सीटें घटाने का विरोध, कैंपस में मार्च निकालकर नारेबाजी - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Allahabad University Student Protest | Fees Hike & Seat Cut Agitation BREAKINGइलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का चक्काजाम-हंगामा:फीस बढ़ोतरी और 6 हजार सीटें घटाने का वि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Allahabad University Student Protest | Fees Hike & Seat Cut Agitation
BREAKINGइलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का चक्काजाम-हंगामा:फीस बढ़ोतरी और 6 हजार सीटें घटाने का विरोध, कैंपस में मार्च निकालकर नारेबाजी
- कॉपी लिंक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर छात्र महाजुटान आंदोलन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के मेन गेट पर पहुंचे और चक्काजाम कर विरोध जताया। इसके बाद छात्रों ने कैंपस में मार्च निकालकर नारेबाजी की।
छात्र फीस वृद्धि, पाठ्यक्रमों में सीटों की कटौती, निलंबित छात्रों की बहाली और विश्वविद्यालय की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
2 तस्वीरें देखिए-
10 जुलाई से चल रहा आंदोलन, सोमवार से भूख हड़ताल
छात्रों का आंदोलन 10 जुलाई से चल रहा है। सोमवार को छात्रों ने आंदोलन को भूख हड़ताल में बदल दिया। आंदोलनकारी छात्र छात्रसंघ भवन से धरना स्थल बदलकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे और वहां अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।
मंगलवार को छात्र महाजुटान के जरिए आंदोलन को और व्यापक रूप दिया गया। बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय परिसर में जुटे। छात्रों ने कैंपस में मार्च निकाला और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मेन गेट पर चक्काजाम कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
हर साल फीस बढ़ने का आरोप, सीटें भी कम हुईं
आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में हर साल करीब 10 प्रतिशत और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में करीब 14 प्रतिशत फीस बढ़ाई जा रही है। छात्रों का कहना है कि लगातार फीस बढ़ने से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई जारी रखने की चुनौती बढ़ रही है।
छात्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की करीब 6 हजार सीटें कम कर दी गई हैं। इससे प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या प्रभावित हो रही है। छात्र सीटों में की गई कटौती को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
निलंबित छात्रों की बहाली और स्थायी कुलानुशासक की मांग
छात्र नेताओं ने निलंबित छात्रों को तत्काल बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर विश्वविद्यालय प्रशासन को पुनर्विचार करना चाहिए।
इसके अलावा विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर समेत परिसर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग भी आंदोलन में प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।
प्रशासन से ठोस समाधान की मांग
छात्र नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी वजह से छात्र महाजुटान का आयोजन किया गया है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोलन कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और दुष्यंत कुमार की कविता पर व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला नया दृष्टिकोण

6th Global Education Summit sees academicians from 30 countries participating at Chandigarh University - The Tribune

Delhi University Student Safety Push Targets CCTV Gaps

जामिया: आईआईटी मद्रास की साझेदारी से बदलेगा छात्रों का भविष्य? इन नए विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई का मिलेगा मौका

Ambedkar University Delhi revises PhD rules amid student protest; here is what has changed

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया: सीएलसी द्वितीय चरण की तारीख 31 तक बढ़ाई - Ujjain News

66.4% Students Travel Over 1 Km Daily for Education, 42.6% Workers Rely on Two-Wheelers: First NHTS - DD India

Delhi University revises publication rules for academic purposes
ताज़ा ख़बरें
- Over 70% of Indian youth commute daily for education; Two-wheelers lead workforce travel: MoSPI - The Tribune
- Pauri News: नई शिक्षा नीति की जानकारी दी
- Central University secures 17th rank in India in Times Higher Education World University Rankings - The Statesman
- Student protests spread across Indian universities over safety, rights and reform in 2026
- AISF मंसूरचक अंचल का 7वां सम्मेलन संपन्न: राजवंशी अध्यक्ष व शिवम सचिव चुने गए, नई शिक्षा नीति के खिलाफ उठाई आवाज - Mansurchak News
- 'Authorities Not Allowing Food Inside,' Say Students as Protest at Ambedkar University Delhi Enters 8th Day
- University of Western Australia receives UGC approval for Chennai campus
- LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment

