CBSE Passing Criteria: नहीं बदला 10वीं पासिंग नियम, हर विषय में 33% अंक जरूरी, बोर्ड ने दूर किया कन्फ्यूजन
Class 10 Passing Marks Updates for Students: सीबीएसई ने क्लास 10th के 2026-27 सत्र के लिए पासिंग क्राइटेरिया को लेकर अपडेट दी है। छात्रों को हर सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। जानें नए अपडेट की पूरी जानकारी…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Class 10 Passing Marks Updates for Students: सीबीएसई ने क्लास 10th के 2026-27 सत्र के लिए पासिंग क्राइटेरिया को लेकर अपडेट दी है। छात्रों को हर सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। जानें नए अपडेट की पूरी जानकारी।
CBSE Class 10 Board Exam 2027 Passing Marks Updates: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए पासिंग क्राइटेरिया को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों का कन्फ्यूजन दूर कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि एकेडमिक ईयर 2026-27 में क्लास 10th के पासिंग क्राइटेरिया में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को हर सब्जेक्ट में बोर्ड परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट (Internal Assessment) के अंकों को मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। यहां सीबीएसई पासिंग क्राइटेरिया से जुड़ी पूरी अपडेट देख लें।
CBSE के 33% पासिंग नियम को लेकर क्यों हुआ कन्फ्यूजन?
CBSE के 2026-27 के सेकंडरी स्कूल करिकुलम (Secondary School Curriculum) में पासिंग क्राइटेरिया से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई थी, जिससे छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के बीच असमंजस की स्थिति थी। इससे यह समझा गया कि अब छात्रों को एक्सटर्निल बोर्ड एग्जाम (External Board Examination) और इंटरनल असेसमेंट में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। बाद में सीबीएसई बोर्ड ने इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए पुराने पासिंग क्राइटेरिया को ही जारी रखने की बात कही।
छात्रों को हर सब्जेक्ट में लानें होंगे 33 प्रतिशत अंक
2026-27 में सीबीएसई क्सास 10 के छात्रों के लिए हर विषय में बोर्ड परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट के अंकों को जोड़कर ओवरऑल प्रदर्शन देखा जाएगा। यानी केवल लिखित परीक्षा में कम अंक आने का मतलब यह नहीं है कि छात्र उस विषय में फेल हो जाएगा। यदि इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड परीक्षा के अंकों को मिलाकर संबंधित विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक पूरे हो जाते हैं तो पासिंग क्राइटेरिया पूरा माना जाएगा।
अधिकांश 10वीं क्लास के विषयों में 80 अंक का बोर्ड एग्जाम और 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट होता है। ऐसे में दोनों हिस्सों के अंकों को मिलाकर विषय का कुल स्कोर तैयार होता है। छात्रों को परीक्षा की तैयारी करते समय इंटरनल असेसमेंट को ध्यान में रखना होगा क्योंकि यह कुल प्राप्तांक में शामिल होता है।
BSE ने परीक्षा पैटर्न पर भी दी जानकारी
CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2026-27 के लिए क्वैश्चन पेपर डिजाइन और असेसमेंट पैटर्न में बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में क्लास 10वीं बोर्ड एग्जाम 2027 (Class 10 Board Exam 2027) की तैयारी कर रहे छात्रों को मौजूदा सिलेबस, सैंपल क्वैश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।
सीबीएसई 10वीं के छात्रों के लिए क्या है जरूरी?
छात्रों को 33 प्रतिशत को केवल न्यूनतम लक्ष्य मानकर तैयारी नहीं करनी चाहिए। बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरे सिलेबस का रिवीजन, सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस और इंटरनल असेसमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट, टेस्ट और अन्य कार्य समय पर पूरे करना जरूरी है। साथ ही CBSE के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट्स के लिए विजिट कर सकते हैं।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)

SSC Exam Dates 2026: लाखों उम्मीदवारों की एसएससी JE, CPO और CHSL परीक्षा नवंबर-दिसंबर में, डेट्स जारी

CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम

सरकारी नौकरी के लिए नौ लाख का सौदा: परीक्षा में बदला अभ्यर्थी; संगणक भर्ती का फर्जीवाड़ा उजागर

रेलवे: सेक्शन कंट्रोलर की सिटी स्लिप जारी, 12-13 अक्तूबर को परीक्षा; ऐसे पता करें किस शहर में होगा आपका एग्जाम

UP Board Exam Pattern 2027 Update: क्या बदल सकता है उत्तर प्रदेश बोर्ड का परीक्षा पैटर्न?

Amroha News: बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप

हरियाणा बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से: 10वीं-12वीं और D.El.Ed. के 82 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी - Bhiwani News
ताज़ा ख़बरें
- RRB JE परीक्षा 27-28 अक्टूबर 2026 को, एडमिट कार्ड जल्द
- सहायक लोको पायलट की योग्यता परीक्षा 30 को
- नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले
- RRB ALP Result : एएलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 4453 अभ्यर्थी तीसरे चरण के लिए शार्टलिस्ट, कटऑफ जारी - rrb alp cbt 2 result declared 4453 applicant shortlisted cutoff out
- Gurugram News: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन भ्रमण
- CBSE issues notice to promote digital payments in schools, releases key measures – check details
- रेलवे: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब नई तिथियों पर होगी, नोट करें नया कार्यक्रम
- IIT B student death case: Professor Doolla denies making casteist remarks, says he acted within campus rules - BusinessToday

