RRB JE परीक्षा 27-28 अक्टूबर 2026 को, एडमिट कार्ड जल्द
RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तारीख जारी, इस दिन होगा एग्जाम रेलवे जूनियर इंजीनियर कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो RRB JE Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 4,029 पदों पर भ…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तारीख जारी, इस दिन होगा एग्जाम
रेलवे जूनियर इंजीनियर कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो
RRB JE Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 4,029 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को होगी. अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
RRB JE Exam Date 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, यह परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, वे अब अपनी आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं. इस भर्ती के जरिए रेलवे में कुल 4,029 पदों को भरा जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चली थी.
कब आएगा एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप
परीक्षा तारीख तय होने के बाद अब उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार है. रेलवे के नियमों के तहत परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाती है. इससे अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में पड़ा है.
वहीं परीक्षा का एडमिट कार्ड यानी ई-कॉल लेटर एग्जाम से 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
4029 पदों पर होनी है भर्ती
RRB ने शुरुआत में 3,993 पदों के लिए भर्ती निकाली थी. बाद में संशोधन के जरिए पदों की संख्या बढ़ाई गई और कुल वैकेंसी 4,029 हो गई. इसमें जेई के साथ डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद भी शामिल हैं.
कैटेगरी वाइज पदों की डिटेल
कुल 4,029 पदों के लिए कैटेगरी वाइज सीटें इस प्रकार हैं:
सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा.
- पहला चरण: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)
- दूसरा चरण: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2)
- तीसरा चरण: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- चौथा चरण: मेडिकल जांच (Medical Examination)
पहले चरण की परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले राउंड यानी सीबीटी 2 में बैठने का मौका मिलेगा.
RRB JE Exam Date Official Notice 2026
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सहायक लोको पायलट की योग्यता परीक्षा 30 को

नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले

RRB ALP Result : एएलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 4453 अभ्यर्थी तीसरे चरण के लिए शार्टलिस्ट, कटऑफ जारी - rrb alp cbt 2 result declared 4453 applicant shortlisted cutoff out

Gurugram News: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन भ्रमण

CBSE issues notice to promote digital payments in schools, releases key measures – check details

रेलवे: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब नई तिथियों पर होगी, नोट करें नया कार्यक्रम

एमपी बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल चेक करें

आगरा कॉलेज में LLB की कटऑफ जारी: 5 अक्टूबर से काउंसिलिंग; 300 सीटों पर होगा प्रवेश, छात्र की अनुपस्थित पर प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा - Agra News
ताज़ा ख़बरें
- NEET-UG to shift online? Centre works on nationwide CBT infrastructure strategy
- 4 महीने में बोर्ड परीक्षा, लेकिन स्कूल में कई विषयों के लिए शिक्षक ही नहीं
- आगरा कॉलेज: एलएलबी प्रथम वर्ष की मेरिट जारी, 5 अक्तूबर से काउंसिलिंग; 300 सीटों पर होगा दाखिला
- बारिश के चलते यूपी पुलिस PET की तारीखें बदली, जानें कब होगा एग्जाम?
- SSC exam schedule 2026 released: Check JE, Delhi Police SI and CHSL examination dates
- यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में अपार आईडी अनिवार्य: अंबेडकरनगर के 461 स्कूलों में तैयारी तेज, कक्षा 9वीं-11वीं के अग्रिम पंजीकरण जरूरी - Ambedkarnagar News
- इंदौर: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, अक्तूबर में परिणाम, 30-45 दिन बाद इंटरव्यू की तैयारी
- Delhi University's AVASAR 2026 Placement Drive on October 7: 85+ Companies, 4,000+ Students Registered - The Times of India

