होम›स्किल्स›Nawada News: प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव
स्किल्स

Nawada News: प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें। By Hindustan | Bureau हिन्दुस्तान, नवादा Nawada News: शहर स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (…

29 सितंबर 2026 को 09:02 am बजे
Nawada News: प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव

सौजन्य से:- Hindustan

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

By Hindustan | Bureau हिन्दुस्तान, नवादा

Nawada News: शहर स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कक्षा 3 से 5 के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय दिशा 2.0 प्रशिक्षण शुरू हुआ। 166 शिक्षक इस प्रशिक्षण में शामिल हैं, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाना है। यह प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति-2020 पर आधारित है।

Nawada News: शहर स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार से कक्षा 3 से 5 के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय आवासीय दिशा 2.0 प्रशिक्षण शुरू हुआ। 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जिले के 166 शिक्षक शामिल हो रहे हैं।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के साथ कक्षा में बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप प्रभावी शिक्षण के तरीके बताए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन के साथ बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों के सीखने के परिणाम, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम), समावेशी शिक्षा, बाल-केंद्रित शिक्षण और बच्चों के आकलन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

शिक्षकों को कक्षा में डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के तरीके भी बताए जा रहे हैं, ताकि तकनीक के माध्यम से शिक्षण को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाया जा सके। डायट के प्रभारी प्राचार्य अखलाख खान ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव का आधार है। प्रशिक्षण में सीखी गई बातों और नए शिक्षण तरीकों को शिक्षक स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करें तो बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के सभी सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

आईक्यूएसी समन्वयक सह व्याख्याता राकेश कुमार ने कहा कि दिशा 2.0 प्रशिक्षण शिक्षकों को विषयगत ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षण कौशल, डिजिटल दक्षता और बच्चों के सीखने का सही आकलन करने की क्षमता विकसित करने का अवसर देता है। प्रशिक्षण में डायट के व्याख्याता, संसाधन व्यक्ति और कर्मी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकों से फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही पोस्ट-टेस्ट के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

गतिविधियों और व्यवहारिक अभ्यास से सीखने पर जोर प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देने के बजाय गतिविधियों और व्यवहारिक अभ्यास के माध्यम से शिक्षण के नए तरीकों से परिचित कराया जा रहा है। समूह चर्चा, प्रदर्शन, प्रस्तुतीकरण, गतिविधि आधारित अधिगम और डिजिटल सत्र के माध्यम से कक्षा में बच्चों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के तरीके समझाए जा रहे हैं। शिक्षकों को ऐसी गतिविधियां कराने का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे बच्चे पढ़ाई में रुचि लें और विषयों को आसानी से समझ सकें। प्रशिक्षण में बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, तार्किक सोच, समस्या समाधान और मिल-जुलकर सीखने की क्षमता विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों की अलग-अलग सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए कक्षा में शिक्षण की रणनीति तैयार की जाए। (नवादा से शशि भूषण पाठक)

✦इस प्रशिक्षण में कौन से शिक्षक शामिल हो रहे हैं?

इस प्रशिक्षण में कक्षा 3 से 5 के 166 शिक्षक शामिल हो रहे हैं।

✦प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना और कक्षा में बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाना है।

✦इस प्रशिक्षण में कौन-सी नई नीतियों पर ध्यान दिया जा रहा है?

प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा पर ध्यान दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

अगला लेख

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन
स्किल्स

Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन

प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव
स्किल्स

प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव

Una News: भटोली कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण
स्किल्स

Una News: भटोली कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोपालगंज: ग्राम विकास योजनाओं का प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

गोपालगंज: ग्राम विकास योजनाओं का प्रशिक्षण शुरू

गाजीपुर में 'हुनर की पाठशाला' चलेगी:  नई शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा, ड्रीम लैब और फ्यूचर स्किल हब भी बनेंगे - Karahiya(Sevrai) News
स्किल्स

गाजीपुर में 'हुनर की पाठशाला' चलेगी: नई शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा, ड्रीम लैब और फ्यूचर स्किल हब भी बनेंगे - Karahiya(Sevrai) News

Mandi News: प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन और नई शिक्षा नीति का दिया प्रशिक्षण
स्किल्स

Mandi News: प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन और नई शिक्षा नीति का दिया प्रशिक्षण

AI सीखें सरकार से: फ्री ट्रेनिंग, ये हैं कोर्स
स्किल्स

AI सीखें सरकार से: फ्री ट्रेनिंग, ये हैं कोर्स

Sonipat News: विद्यार्थियों को कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की दी जानकारी
स्किल्स

Sonipat News: विद्यार्थियों को कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की दी जानकारी

ताज़ा ख़बरें