होमस्कॉलरशिपनीट पीजी 2026 परीक्षा नहीं होगी पोस्टपोन, NBEMS ने दी चेतावनी
स्कॉलरशिप

नीट पीजी 2026 परीक्षा नहीं होगी पोस्टपोन, NBEMS ने दी चेतावनी

नीट पीजी 2026 परीक्षा नहीं होगी पोस्टपोन, NBEMS ने दी चेतावनी नीट पीजी 2026 परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर परीक्षा पोस्टपोन होने की खबरें वायरल हो रही है. इसे लेकर NBEMS ने ऐसी खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की चेता…

26 अगस्त 2026 को 03:32 pm बजे
नीट पीजी 2026 परीक्षा नहीं होगी पोस्टपोन, NBEMS ने दी चेतावनी

सौजन्य से:- ABP News

नीट पीजी 2026 परीक्षा नहीं होगी पोस्टपोन, NBEMS ने दी चेतावनी

नीट पीजी 2026 परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर परीक्षा पोस्टपोन होने की खबरें वायरल हो रही है. इसे लेकर NBEMS ने ऐसी खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

नीट पीजी 2026 परीक्षा पोस्टपोन होने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही. वहीं परीक्षा पोस्टपोन होने की चर्चाओं के बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन एंड मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि बोर्ड ने सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी झूठी, गलत या भ्रामक पोस्ट शेयर करने की सलाह नहीं दी है और NBEMS ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की जानकारी फैलाने पर कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद NBEMS की चेतावनी

नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने की चर्चा सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए सामने आई थी. एक यूजर ने पोस्ट में लिखा क्या नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने वाली है, उसने कई लोगों और ग्रुप्स में ऐसी बात सुनी है. यूजर ने यह पोस्ट NBEMS टैग करते हुए किया. इसके जवाब में NBEMS ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके बाद NBEMS की ओर से जारी सार्वजनिक चेतावनी दिए जाने के बाद उस यूजर ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी. बोर्ड ने एक दूसरे यूजर पर भी इसी तरह की चेतावनी दी. इसके बाद NBEMS ने उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख को लेकर बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से बचने की सलाह दी है.

30 अगस्त को होनी है परीक्षा

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जानी है. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. NBEMS की ओर से परीक्षा स्थगित किए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है और बोर्ड की चेतावनी सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट और अटकलों के बीच आई है. उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा NBEMS ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पोस्टपोन नहीं हो रही है, सोशल मीडिया पर चल रही है पोस्टपोन से जुड़ी सभी खबरें फेक है.

ये भी पढ़ें-पेपर लीक के आरोपों के बाद MPSC ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, दोबारा होगी परीक्षा

जारी हुआ एडमिट कार्ड

नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड 26 अगस्त को जारी कर दिया गया है. उम्मीदवारों NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पहले एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख में 1 दिन की देरी हुई थी. असम और मेघालय में मिली कुछ मांगों और अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते इसमें बदलाव किया गया था. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों NBEMS की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

इस बार का क्या है नीट एग्जाम पैटर्न

नीट पीजी 2026 परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा. जिन सवालों को उम्मीदवार छोड़ देंगे, उनके लिए कोई नंबर नहीं काटे जाएंगे. वहीं फिलहाल परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से 12:30 बजे एक शिफ्ट में ही निर्धारित है.

ये भी पढ़ें-FMGE रिजल्ट के बाद फिर सड़कों पर अभ्यर्थी, क्या है प्रमुख मांगें?

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त
स्कॉलरशिप

Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

ताज़ा ख़बरें