होमएग्ज़ाम्सUPSSSC Lekhpal Result 2026 OUT: यूपी लेखपाल मेंस का रिजल्ट जारी, जनरल की कटऑफ 58.75, देखें महिलाओं की कितनी गई
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Lekhpal Result 2026 OUT: यूपी लेखपाल मेंस का रिजल्ट जारी, जनरल की कटऑफ 58.75, देखें महिलाओं की कितनी गई

UPSSSC Lekhpal Result 202 Cut off: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जनरल की कटऑफ 58.75 नंबर है। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कटऑफ में थोड़ा ही अंतर है। अब कैंडिडेट्स को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए…

11 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
UPSSSC Lekhpal Result 2026 OUT: यूपी लेखपाल मेंस का रिजल्ट जारी, जनरल की कटऑफ 58.75, देखें महिलाओं की कितनी गई

सौजन्य से:- Navbharat Times

UPSSSC Lekhpal Result 202 Cut off: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जनरल की कटऑफ 58.75 नंबर है। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कटऑफ में थोड़ा ही अंतर है। अब कैंडिडेट्स को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचना होगा।

UPSSSC Lekhpal Result 2026 Male Female Cut Off: जिस घड़ी का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था, वो आ गई है। यूपी लेखपाल का परिणाम घोषित हो गया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से चेक कर सकते हैं। मेंस के परिणाम के साथ आयोग ने कैटेगिरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दी है। जनरल कैटेगरी में 58.75 नंबर वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है।

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी। जिसके बाद से ही कैंडिडेट्स को नतीजे आने का इंतजार था। 11 सितंबर को आयोग ने परिणाम घोषित कर दिया है। अगले स्टेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 28409 कैंडिडेट्स सेलेक्ट किए गए हैं। जिनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यह भर्ती 7994 पदों के लिए है। आयोग ने कहा है कि यह अंतिम चयन सूची नहीं है।

यूपी लेखपाल कैटेगिरी वाइज कटऑफ 2026

आयोग ने सभी कैटेगिरी के लिए कटऑफ मार्क्स की डिटेल भी साझा की है।

जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी के साथ-साथ क्षैतिज आरक्षण की कैटेगिरी के लिए भी कटऑफ आई है।

यूपी लेखपाल का रिजल्ट कैसे चेक करें?

यूपी लेखपाल का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स चेक फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

अब View All News & Alerts वाले सेक्शन में जाएं।

यहां 'लेखपाल मुख्य परीक्षा प्रा. अ. प-2025' के अंर्तगत अर्हता/अभिलेख परीक्षण हेतु परिणाम देखने के लिए क्लिक करें'

इसके बाद लॉगइन का विकल्प खुल जाएगा।

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, भरकर वेरिफिकेशन कोड भरकर See Result पर क्लिक करें।

जो भी कैंडिडेट्स लेखपाल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, अब उन्हें अपने दस्तावेजों के साथ आयोग के समक्ष उपस्थित होना होगा। इसकी जानकारी आयोग अलग से ऑफिशियल वेबसाइट पर ही बताएगा। तब तक अभ्यर्थी नियमित रूप से इसे विजिट कर सकते हैं।

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें