होमएग्ज़ाम्सयूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
एग्ज़ाम्स

यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?

यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ? UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपीएसएसएससी ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम और कटऑफ जारी कर दी है। 46,…

15 सितंबर 2026 को 03:02 pm बजे
यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपीएसएसएससी ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम और कटऑफ जारी कर दी है। 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। सामान्य, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 73.50 अंक रही है। श्रेणीवार कटऑफ देखें...

विस्तार

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2024 के तहत कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का परिणाम और श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3,279 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने 15 सितंबर 2026 को इससे संबंधित आधिकारिक सूचना जारी की।

मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 46,282 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा में शामिल होना होगा।

कब हुई थी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा?

- यूपीएसएसएससी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया था।

- परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

- आयोग ने परिणाम के साथ अलग-अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

सामान्य, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ समान

इस बार सामान्य, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ अंक समान रहे हैं। इन सभी श्रेणियों की कटऑफ 73.50 अंक है। अनुसूचित जनजाति के लिए कटऑफ 66.00 अंक रही।

क्षैतिज आरक्षण की कटऑफ क्या रही?

आयोग ने क्षैतिज आरक्षण वाली श्रेणियों के लिए भी कटऑफ और चयन संबंधी जानकारी दी है। कई श्रेणियों के अभ्यर्थियों को उनकी मूल ऊर्ध्वाधर श्रेणी में उनकी मेरिट के आधार पर शामिल किया गया है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्या है कटऑफ?

आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग उपश्रेणियों के अनुसार जानकारी जारी की है।

- श्रेणी 'क': बी के लिए उपलब्धता की सीमा तक सभी चिन्हित अभ्यर्थी और एलवी के लिए 66.50 अंक।

- श्रेणी 'ख': डी के लिए उपलब्धता की सीमा तक सभी चिन्हित अभ्यर्थी और एचएच के लिए 60.00 अंक।

- श्रेणी 'ग': ओए के लिए 66.75 अंक, ओएल के अभ्यर्थी संबंधित मूल ऊर्ध्वाधर श्रेणी में शामिल और बीआई के लिए 65.25 अंक।

- एलसी, डीडब्ल्यू, एएवी और बीए: उपलब्धता की सीमा तक सभी चिन्हित अभ्यर्थी।

- श्रेणी 'घ' और 'ङ': इन उपश्रेणियों के लिए कोई पद विज्ञापित नहीं किया गया था।

अब क्या होगा?

- मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए 46,282 अभ्यर्थी अब टंकण परीक्षा में शामिल होंगे।

- आयोग इस चरण की तारीख, परीक्षा केंद्र और तकनीकी निर्देशों के संबंध में अलग से सूचना जारी करेगा।

- इसलिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

ऐसे चेक करें कनिष्ठ सहायक का परिणाम

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति देख सकते हैं।

- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर Results Segments लिंक पर क्लिक करें।

- मांगी गई पंजीकरण संबंधी जानकारी दर्ज करें।

- परिणाम देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
एग्ज़ाम्स

UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed

ताज़ा ख़बरें