होमएग्ज़ाम्सकृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
एग्ज़ाम्स

कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Mawana - Mawana Krishak PG College Admission Controversy | Students Protest कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत:मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज…

15 सितंबर 2026 को 12:02 pm बजे
कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत:  मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Meerut

- Mawana

- Mawana Krishak PG College Admission Controversy | Students Protest

कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत:मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन

- कॉपी लिंक

मवाना के कृषक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मवाना थाने में शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन जानबूझकर उनका प्रवेश नहीं ले रहा है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्रधानाचार्य विमलेश मिश्र और ऑडिटर/कॉर्डिनेटर नवीन उन्हें परेशान कर रहे हैं। इससे उनका शैक्षणिक भविष्य खराब होने की आशंका है।

मंगलवार को कई छात्र-छात्राएं मवाना थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की। विद्यार्थियों ने पुलिस को बताया कि वे तय प्रक्रिया से एडमिशन लेने जा रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रवेश न मिलने से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। समय बीतने के साथ उनका भविष्य भी खराब हो सकता है।

शिकायत करने वालों में कविता, नितिन, रवि, आकाश, लोकेंद्र और अक्षित जैसे छात्र-छात्राएं शामिल थे। उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि कॉलेज पहुंचने पर उन्हें एडमिशन से जुड़ी सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रधानाचार्य विमलेश मिश्र और नवीन जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं और प्रवेश प्रक्रिया में रुकावट डाल रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने पुलिस से इस मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं की शिकायत सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में ले लिया है। अब विद्यार्थियों के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि समय से प्रवेश सुनिश्चित कराकर अपनी पढ़ाई जारी रखना है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से भी मामले का समाधान कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया सुचारु कराने की मांग की है। थाने पर पहुंचे आशीष, आकाश, रवि, कविता, राधिका आदि छात्र छात्राएं मौजूद रही

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें