यूपी बोर्ड: परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी, मिला एक और मौका
यूपी बोर्ड: परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी, मिला एक और मौका - माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक सितंबर तक विस्तारित की तारीख बोर्ड ने कक्षा नौ व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की भी तिथि बढ़ाई माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक सितंबर तक व…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी बोर्ड: परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी, मिला एक और मौका
- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक सितंबर तक विस्तारित की तारीख बोर्ड ने कक्षा नौ व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की भी तिथि बढ़ाई
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक सितंबर तक विस्तारित की तारीख बोर्ड ने कक्षा नौ व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की भी तिथि बढ़ाई
परीक्षा शुल्क जमा करने की नई तिथि
बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो अभी तक किसी कारण परीक्षा शुल्क जमा करने से वंचित रह गए थे। उनको एक मौका माध्यमिक शिक्षा परिषद ने और दिया है। इस आदेश के बाद एक सितंबर तक छात्र-छात्राएं अपना बोर्ड परीक्षा शुल्क अध्ययनरत कालेजों में जमा करा सकते हैं।
छात्रों के लिए नई पंजीकरण तिथि
माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने अपने पत्र के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कालेजों के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं से प्राप्त बोर्ड परीक्षा शुल्क को किसी कारण कोषागार में जमा नहीं कर पाये हैं वे अब एक सितम्बर की अंतिम तिथि तक शुल्क को जमा करा सकेंगे। यह तिथि पहले 16 अगस्त थी, जबकि कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेवसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच सितम्बर की मध्य रात्रि 12 बजे है। यह तिथि पहले 20 अगस्त थी। छात्र-छात्राओं की चेक लिस्ट प्राप्त कर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा उनके विवरणों की जांच करने तथा संशोधन करने की तिथि 21 से 31 अगस्त के स्थान पर 6 से 11 सितम्बर कर दी है। इस दौरान किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा। संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं इसके संबंध में कोष पत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजे जाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में जमा कराने की तिथि 30 सितम्बर तक होगी। यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हो गया है।
कक्षा 9 व 11 की अग्रिम पंजीकरण
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 व 11 में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं किसी भी कालेज में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण नहीं करा सके हैं उनको भी एक मौका और दिया है। ऐसे छात्र-छात्राएं 50 रुपये पंजीकरण शुल्क प्रधानाचार्य के माध्यम से जमा करेंगे। इसमें से 40 रुपये प्रत्येक छात्र परिषद के खाते में राजकीय कोषागार में और 10 रुपये कालेज के खाते में 10 सितम्बर तक जमा होंगे। इस तिथि तक ही बोर्ड की बेवसाइट पर छात्रों का विवरण अपलोड किया जा सकेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

