होमएग्ज़ाम्सस्पेशल परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं होने से अधर में अटका पीजी में नामांकन
एग्ज़ाम्स

स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं होने से अधर में अटका पीजी में नामांकन

स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं होने से अधर में अटका पीजी में नामांकन -बीए, बीएससी और बीकॉम ऑनर्स ईयरली स्पेशल पार्ट टू और पार्ट थर्ड का परीक्षा परिणाम जारी नहीं पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्याल…

14 सितंबर 2026 को 08:02 pm बजे
स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं होने से अधर में अटका पीजी में नामांकन

सौजन्य से:- Hindustan

स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं होने से अधर में अटका पीजी में नामांकन

-बीए, बीएससी और बीकॉम ऑनर्स ईयरली स्पेशल पार्ट टू और पार्ट थर्ड का परीक्षा परिणाम जारी नहीं पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम ऑनर्स ईयरली स्पेशल पार्ट- टू और पार्ट थर्ड (2026) का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से पीजी के नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह अधर में है। स्पेशल परीक्षाओं को संपन्न हुए तीन महीने से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक रिजल्ट जारी नहीं किए जाने से हजारों परीक्षार्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग स्पेशल परीक्षा पार्ट टू और पार्ट थर्ड का परीक्षा परिणाम जारी करने की कवायद में जुटा है। यूएमआईएस पर मार्क्स की इंट्री के बाद जल्द ही विशेष परीक्षा के परीक्षाथियों की उत्तरपुस्तिकाओं का टेबुलेशन का कार्य शुरू होगा। अक्टूबर माह में विशेष परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग कर रहा है।

अधर में अटका पीजी सत्र 2026-2028 में नामांकन की प्रक्रिया :

--

-पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई बीए, बीएससी और बीकॉम ऑनर्स ईयरली स्पेशल पार्ट टू और पार्ट थर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों को दो माह बाद भी अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है । सत्र को नियमित करने और प्रमोटेड व अनुत्तीर्ण छात्रों को मुख्यधारा में लाने के लिए इस विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा समाप्त हुए लंबा समय बीत जाने के बाद भी परीक्षा विभाग द्वारा रिजल्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे छात्रों में भारी असंतोष और मानसिक तनाव व्याप्त है। स्नातक पार्ट थ्री का रिजल्ट नहीं आने के कारण सबसे बड़ा संकट स्नातकोत्तर के नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों के सामने खड़ा हो गया है। स्नातक स्तर के सभी लंबित रिजल्ट जब तक घोषित नहीं हो जाते, तब तक पीजी नामांकन की मेरिट लिस्ट और आवेदन की आगामी प्रक्रिया को पूरी तरह हरी झंडी नहीं दी जा सकती। रिजल्ट के अभाव में विश्वविद्यालय प्रशासन पीजी सत्र की दाखिला प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है, जिससे पूरा नया शैक्षणिक सत्र विलम्ब की कगार पर है।

पीजी में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से छात्रों का भविष्य दांव पर :

------

-पीजी में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से छात्रों का करियर और भविष्य दांव पर है। परीक्षा परिणाम में हो रही इस अत्यधिक देरी के कारण छात्र न तो अपने ही विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन ले पा रहे हैं और न ही अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के योग्य बचे हैं। छात्रों का कहना है कि सत्र को नियमित करने के नाम पर स्पेशल परीक्षा तो ले ली गई, लेकिन समय पर रिजल्ट नहीं देकर विश्वविद्यालय प्रशासन उनके करियर के साथ खिलवाड़ कर रहा है। यदि जल्द ही रिजल्ट घोषित नहीं किया गया, तो छात्रों का एक पूरा साल बर्बाद हो सकता है। बीए ,बीएससी व बीकॉम ऑनर्स ईयरली बीए पार्ट टू व पार्ट थ्री 2026 का स्पेशल परीक्षा परिणाम घोषित करवाने को लेकर परीक्षार्थियों मुस्कान कुमारी ,पूजा कुमारी, छात्र आदित्य राज, करण मंडल, मोहम्मद अरमान आलम ,मोनू आलम, मोहम्मद शौकत आलम ,संजीव कुमार मुर्मु, मोहम्मद गुलशन, आफताब आलम, वैभव आनंद ,रणविजय गुप्ता, ऋषभ मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार मंडल औरआदित्य राज आदि छात्र छात्राओं ने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन से बीए बीएससी व बीकॉम ऑनर्स ईयरली पार्ट टू व पार्ट थ्री 2026 का स्पेशल परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित करवाने की मांग की है ।पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा अभी तक स्नातक ईयरली स्पेशल पार्ट टू और पार्ट थर्ड 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है , स्नातक का स्पेशल परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण पीजी सत्र 2026-2028 में नामांकन की प्रक्रिया अधर में है।

बोले परीक्षा नियंत्रक :

--

-पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जमीरुल आलम ने बताया कि विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी विश्वविद्यालय में युद्ध स्तर पर जारी है। परीक्षार्थियों के मार्क्स की इंट्री के उपरांत जल्द ही टेबुलेशन का कार्य शुरु किया जायेगा। अक्टूबर माह में विशेष परीक्षा पार्ट टू और थर्ड का परीक्षाफल जारी कर दिया जायेगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें