स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज
स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टू खगड़िया।…

सौजन्य से:- Hindustan
स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज
स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टू
खगड़िया। निज प्रतिनिधि सरकारी स्कूल के बच्चे अब तकनीकी नॉलेज भी ले रहे हैं। स्कूलों में किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों में तकनीकी ज्ञान से लेकर इनोवेटशन के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं। केन्द्र की शिक्षा विभाग इंटर स्तर से ही तकनीकी नॉलेज को बढ़ावा दे रही है। जिले में स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के साथ ही पीएम श्री प्लस टू स्कूल में स्टूडेंटस को बेहतर सुविधा के साथ ही तकनीकी नॉलेज की पहल की जा रही है। यहां तक कि पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय को जिला स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से टैग भी किया गया है। जिससे इंजीनियरिंग कॉलेज के फैकेल्टी के शिक्षक यहां के स्टूडेंटस को तकनीकी ज्ञान दे सके। यह व्यवस्था पिछले एक सप्ताह से धरातल पर भी उतारी जा चुकी है। साथ ही केन्द्रीय विद्यालय के स्टूडेंटस को एआई व रोबोटिक की पढ़ाई की व्यवस्था भी इस साल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए स्कूल परिसर में वोकेशनल लैब के लिए भवन का निर्माण हो रहा है। जो यहां पढ़ाई करने वाले छात्र व छात्राओं के लिए इंटर की पढ़ाई पूरी करते-करते तकनीकी नॉलेज भी होने लगेगी। साथ ही रचनात्मक व उद्यमिता के प्रति भी समझ होगी। वहीं स्टूडेंटस में इनोवेशन की समझ भी विकसित होगी.
डीआईसीई स्टूडेंटस के लिए है सहायक
केन्द्रीय विद्यालय में डीआईसीई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। स्कूल को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रौन, अलौली से टैग किया गया है। तकनीकी कॉलेज के व्याख्याता स्कूल में बच्चों को वैज्ञानिक सोच व इनोवेशन को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके तहत स्कूली बच्चों के भीतर नावाचार, रचनात्मकता व उद्यमशीलता की संस्कृति को समझ सके। नौवीं से 12वीं तक के छात्र व छात्राओं के लिए व्यवहारिक सत्र व कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें नावाचार के लिए प्रेरणा सत्र, उद्यमशीलता कौशल विकास, प्रोटोटाइप और कॉन्सेप्ट का प्रमाण, फील्ड विजिट और औद्योगिक दौरा व डेमो डे के रूप में काम कर रहा है। इससे बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा, आत्मनिर्भरता व आधुनिक वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके लिए सरकार अलग से स्कूल को फंड भी दे रही है। जो बच्चों के लिए आत्मनिर्भर बनने में भी सहायक होगी.
वोकेशनल लैब स्टूडेंटस के लिए नई तकनीक के लिए होगी सहायक
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में वोकेशनल लैब की सुविधा की जा रही है। जहां कक्षा छह से 12वीं तक के स्टूडेंटस को एआई तकनीक से लेकर रोबोटिक्स के बारे में जानकारी मिले सकेगी। साथ ही बच्चो में ड्रॉन, सेंसर सहित वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा। वहीं नई-नई तकनीकी ज्ञान से लेकर इनोवेशन करने की जानकारी भी मिलेगी। जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ ही आत्मनिर्भरता की ओर अपना कदम बढ़ाने को प्रेरित होकर उस रास्ते के लिए खुद को तैयार भी कर सकेंगे। साथ ही आगे तकनीकी पढ़ाई के लिए खुद को और भी समझ कर बेहतर कर सकेंगे.
बॉक्स :
पीएम श्री प्लस टू स्कूलों के लिए भी हो रही है बेहतर व्यवस्था
खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बने 14 पीएम श्री प्लस टू स्कूल के बच्चों के लिए भी बेहतर साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही तकनीकी ज्ञान से भी बच्चों को जोड़ा जा रहा है। यहां के बच्चों को बेहतर सुविधा के साथ ही विशेष शैक्षणिक माहौल की व्यवस्था की गई है। इन चिह्नित इंटर स्कूलों के बच्चों को अभी से ही मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के साथ ही तकनीकी ज्ञान पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही जिले में बने 10 मॉडल इंटर स्कूल में भी बेहतर शैक्षणिक सुविधा व माहौल बनाया जा रहा है। इन स्कूलों में डीएम से लेकर शिक्षा अधिकारी भी बच्चों के बीच जाकर कक्षा लेंगे, ताकि बच्चे सीधे अधिकारियों से संवाद स्थापित भी कर सके.
बोले प्राचार्य
केन्द्र सरकार ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बेसिक पढ़ाई के साथ ही बच्चों में तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने की पहल की है। स्कूल को तकनीकी संस्थान से जोड़ा गया है। साथ ही स्कूल में वोकेशनल लैब की सुविधा दी जा रही है。
कुमार ठाकुर, प्राचार्य, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, खगड़िया।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का 139वां स्थापना दिवस; महान विभूतियों की प्रदर्शनी के साथ 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' पर हुआ मंथन

शिक्षा विभाग की नई पहल: स्कूलों में बनेंगे ई-कचरा केंद्र, पुराने मोबाइलों से बच्चे सीखेंगे वेस्ट मैनेजमेंट - ewaste centers to be set up in schools children will learn waste management using old mobile phones

Study in Korea Education Fair 2026 Draws Over 4,500 Students in New Delhi

LSR shifts classes online after suspension following police encounter near back gate

Delhi: LSR shifts classes online after gangrape near campus, students raise safety concerns

यूपी: बीएएमएस में प्रवेश नहीं दे सकेंगे प्रदेश के आठ आयुर्वेदिक कॉलेज, इसी साल के लिए है रोक

शिक्षकों की सूचना 30 सितंबर तक करनी होगी अपडेट: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए - Tonk News
ताज़ा ख़बरें
- Ambedkar university students protest admin’s ‘diktats’
- काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित
- AI Enters B Pharm Syllabus Under NEP 2020 Reforms
- सीबीएसई : 10वीं और 12वीं का सैंपल पेपर जारी
- NCERT Class 9 textbooks, NCERT Class 9 Maths, Ganita Manjari Part 2, NCERT Social Science textbook, Understanding Society India and Beyond Part 2, NCERT books 2026-27, NEP 2020, NCF-SE 2023, Class 9 books | - The Times of India
- IIT Bombay replaces ceiling fans with wall-mounted units after student death
- NCERT: छात्रों का इंतजार खत्म, मैथ को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने पर जोर देने वाली कक्षा 9 की ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध - ncert ganit manjari part 2 released for class 9 math syllabus
- बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 21 अक्तूबर तक मौका

