NCERT: छात्रों का इंतजार खत्म, मैथ को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने पर जोर देने वाली कक्षा 9 की ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध - ncert ganit manjari part 2 released for class 9 math syllabus
NCERT: छात्रों का इंतजार खत्म, मैथ को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने पर जोर देने वाली कक्षा 9 की ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं की संशोधित गणित पाठ्यपुस्तक 'गणित मंजरी' भाग-2…

सौजन्य से:- jagran.com
NCERT: छात्रों का इंतजार खत्म, मैथ को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने पर जोर देने वाली कक्षा 9 की ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध
एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं की संशोधित गणित पाठ्यपुस्तक 'गणित मंजरी' भाग-2 उपलब्ध करा दी है, ...और पढ़ें
HighLights
- कक्षा नौवीं की 'गणित मंजरी' भाग-2 पुस्तक उपलब्ध।
- एनईपी 2020 और एनसीएफ-एसई 2023 के अनुरूप तैयार।
जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं की संशोधित गणित पाठ्यपुस्तक ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध करा दी है। सोमवार से पुस्तक की बिक्री शुरू होने के साथ ही कक्षा नौवीं गणित की संशोधित पाठ्यपुस्तक का पूरा संसाधन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपलब्ध हो गया है। पुस्तक का भाग-1 पहले ही जारी किया जा चुका है।
नई पुस्तक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-स्कूली शिक्षा (एनसीएफ-एसई) 2023 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें गणितीय अवधारणाओं को केवल सूत्र और प्रक्रियाओं के माध्यम से समझाने के बजाय विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ, तार्किक क्षमता, समस्या-समाधान कौशल और वास्तविक जीवन से जुड़ाव पर जोर दिया गया है।
रटने के बजाय समझ पर जोर
संशोधित पाठ्यपुस्तक में विद्यार्थियों को गणितीय तर्क विकसित करने, प्रश्नों को समझने और किसी समस्या के समाधान के विभिन्न तरीकों पर विचार करने के अवसर दिए गए हैं। साथ ही, गणितीय अवधारणाओं को व्यावहारिक परिस्थितियों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इससे विद्यार्थियों में गणित को केवल परीक्षा का विषय मानने के बजाय उसे दैनिक जीवन से जोड़कर समझने की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया है।
शिक्षकों को भी बदलनी होगी शिक्षण योजना
भाग-2 के जारी होने के बाद विद्यालयों में गणित के शिक्षण की योजना को संशोधित पुस्तक के अनुरूप व्यवस्थित करना होगा। शिक्षकों को भाग-1 और भाग-2 के अध्यायों का अध्ययन कर अध्याय-क्रम, वार्षिक शिक्षण योजना और कक्षा-कक्षीय गतिविधियों को नए पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार करना होगा। गतिविधि आधारित और अवधारणा केंद्रित शिक्षण पर भी अधिक ध्यान देना होगा।
अधिकृत केंद्रों पर बिक्री शुरू
एनसी के अनुसार ‘गणित मंजरी-भाग 2’ की बिक्री शुरू हो गई है। विद्यार्थी और विद्यालय पुस्तक को एनसीईआरटी के अधिकृत बिक्री केंद्रों, एनसीईआरटी की वेबसाइट और अमेजन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
भाग-2 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और शिक्षकों को इसके उपलब्ध होने से राहत मिलेगी। अब कक्षा नौवीं में संशोधित गणित पाठ्यक्रम को दोनों भागों के माध्यम से अधिक व्यवस्थित तरीके से पढ़ाया जा सकेगा।
वीके मिश्रा, प्रधानाचार्य, दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
HCSA on Dharna; Teachers and Students Confront Hindu College's Administration - DU Beat - Delhi University's Independent Student Newspaper

LSR College students suffer anxiety-filled evening commute

Lambra school honoured for excellence in education - The Tribune

स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज

NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का 139वां स्थापना दिवस; महान विभूतियों की प्रदर्शनी के साथ 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' पर हुआ मंथन

शिक्षा विभाग की नई पहल: स्कूलों में बनेंगे ई-कचरा केंद्र, पुराने मोबाइलों से बच्चे सीखेंगे वेस्ट मैनेजमेंट - ewaste centers to be set up in schools children will learn waste management using old mobile phones

Study in Korea Education Fair 2026 Draws Over 4,500 Students in New Delhi
ताज़ा ख़बरें
- LSR shifts classes online after suspension following police encounter near back gate
- Delhi: LSR shifts classes online after gangrape near campus, students raise safety concerns
- यूपी: बीएएमएस में प्रवेश नहीं दे सकेंगे प्रदेश के आठ आयुर्वेदिक कॉलेज, इसी साल के लिए है रोक
- शिक्षकों की सूचना 30 सितंबर तक करनी होगी अपडेट: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए - Tonk News
- Ambedkar university students protest admin’s ‘diktats’
- काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित
- AI Enters B Pharm Syllabus Under NEP 2020 Reforms
- सीबीएसई : 10वीं और 12वीं का सैंपल पेपर जारी

