SSC New Exam Date Out: आ गई एसएससी CHT एग्जाम की नई डेट, नोएडा में छात्रों के बवाल के बाद हुआ था रद्द
SSC CHT New Exam Date Notice Out: नोएडा के सेक्टर 155 में 'आदर्श परीक्षा केंद्र' (APK) पर तकनीकि खराबी के चलते एसएससी हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी। काफी इंतजार के बाद एसएससी उम्मीदवारों के हंगामा किया था।…

सौजन्य से:- Navbharat Times
SSC CHT New Exam Date Notice Out: नोएडा के सेक्टर 155 में 'आदर्श परीक्षा केंद्र' (APK) पर तकनीकि खराबी के चलते एसएससी हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी। काफी इंतजार के बाद एसएससी उम्मीदवारों के हंगामा किया था। इसके बाद आयोग ने परीक्षा रद्द करके नई एग्जाम डेट का नोटिस जारी किया है। यह भी जानकारी दी है कि इन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अलग से जल्द जारी किए जाएंगे।
SSC CHT Exam 2026 New Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 टीयर-I की नई एग्जाम डेट का नोटिस जारी कर दिया है। यह एग्जाम डेट सिर्फ नोएडा के उस सेंटर के लिए जारी हुई है, जहां एक दिन पहले एसएससी एग्जाम शुरू नहीं हो सका था। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी की इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर नया नोटिस चेक कर सकेत हैं।
क्या है मामला?
दरअसल, एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 प्रक्रिया जारी है। बीते मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को एसएससी सीएचटी की टीयर-I परीक्षा आयोजित की गई थी। नोएडा के सेक्टर 155 में 'आदर्श परीक्षा केंद्र' (APK) पर रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षार्थी पहुंचे लेकिन 12 बजे के बाद भी टेक्निकल खराबी के चलते एग्जाम शुरू नहीं हो सका।
बहुत देर इंतजार करने के बाद, उम्मीदवारों का गुस्सा फुटा और आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी एग्जाम सेंटर पर कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे टेक्निकल एरर की वीडियो शेयर की गईं और आयोग के सिस्टम फेलियर पर सवाल उठाए हैं।
परीक्षा रद्द, अब 13 सितंबर को होगा SSC CHT एग्जाम
8 सितंबर को तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षा में रुकावट आने के बाद, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने नोएडा के एक खास परीक्षा केंद्र पर 'कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जामिनेशन 2026 (टियर-I)' का समय बदल दिया है।
नोएडा के सेक्टर 155 में 'आदर्श परीक्षा केंद्र' (APK) पर होने वाली यह परीक्षा अब 13 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह फैसला सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें इस केंद्र पर परीक्षा देनी थी।
SSC नॉर्दर्न रीजन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि आदर्श परीक्षा केंद्र पर तकनीकी दिक्कतों के कारण टियर-I परीक्षा का समय बदलना पड़ा। इसके बाद आयोग ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई तारीख पर परीक्षा देने की व्यवस्था की है। अब उन्हें मूल परीक्षा की तारीख के पांच दिन बाद टियर-I परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा।
SSC ने यह भी साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने 8 सितंबर को परीक्षा केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, उन्हें नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 13 सितंबर को होने वाली नई तारीख वाली परीक्षा में शामिल होने से पहले नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए एडमिट कार्ड की उपलब्धता और आगे के निर्देशों के बारे में SSC नॉर्दर्न रीजन द्वारा जारी अपडेट्स पर नजर रखें।
बता दें कि एसएससी की कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा द्वारा सरकारी मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में हिंदी ट्रांसलेटर और अनुवाद से जुड़े अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 303 पद भरे जाएंगे। इसका नोटिफिकेशन अप्रैल 2026 में और आवेदन मई 2026 में हुए थे।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

