SSC CGL Exam 2026: बदले हुए एग्जाम पैटर्न पर 30 सितंबर से शुरू होंगे एसएससी सीजीएल Tier-1 एग्जाम, देखें सिलेबस
SSC CGL Tier 1 Exam Date and New Pattern: एसएससी सीजीएल टीयर-1 एग्जाम 30 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) 2026 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
SSC CGL Tier 1 Exam Date and New Pattern: एसएससी सीजीएल टीयर-1 एग्जाम 30 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) 2026 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आयोग ( एसएससी ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल का नोटिस चेक कर सकते हैं।SSC CGL Vacancy 2026: 12000 से ज्यादा वैकेंसीएसएससी सीजीएल टीयर-1 का एग्जाम शेड्यूल कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की कुल 12,256 संभावित वैकेंसी के लिए जारी किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर नौकरी दी जाएगी। हालांकि, यह रिक्तियां अभी फाइनल नहीं है। भर्ती प्रक्रिया जारी रहने के दौरान आयोग पदों की संख्या को फाइनल रिजल्ट से पहले बढ़ा या घटा सकता है।SSC CGL Tier 1: 30 अक्टूबर तक चलेंगे एग्जामएसएससी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) दो टियर में आयोजित की जाएगी- टियर 1 और टियर 2। टियर 1, 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं टीयर-2 दिसंबर 2026 में कराया जा सकता है।SSC CGL New Exam Pattern: एग्जाम में पैटर्न में क्या-क्या बदला?एसएससी सीजीएल 2026 के एग्जाम पैटर्न में मुख्य रूप से सेक्शनल टाइमिंग का सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवार पूरे पेपर का समय अपने हिसाब से मैनेज नहीं कर पाएंगे। 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर: टीयर-1 में 4 सेक्शन होते हैं। अब हर सेक्शन के लिए 15 मिनट का फिक्स टाइम दिया जाएगा। सेक्शन ऑटो-सबमिट और लॉक: जैसे ही सेक्शन के 15 मिनट पूरे हो जाएंगे, वह सेक्शन अपने अपने आप सबमिट हो जाएगा और जवाब लॉक होकर नया सेक्शन शुरू हो जाएगा। पुराने सेक्शन पर वापसी नहीं: इस नए बदलाव की वजह से एक बार सेक्शन सबमिट और लॉक होने के बाद, उम्मीदवार पहले ही तरह वापस उसी सेक्शन पर नहीं जा सकेंगे। यानी पिछले सेक्शन के उत्तर नहीं बदल सकेंगे या दोबारा अटेंप्ट नहीं कर सकेंगे।CGL Tier 1 Exam Pattern 2026: सेक्शन टाइमिंग विषय सवालों की संख्या अधिकतम अंक सेक्शन वाइज टाइमिंग जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग 25 50 15 मिनट जनरल अवेयरनेस 25 50 15 मिनट क्वांटिटेव एप्टीट्यूट 25 50 15 मिनट इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 25 50 15 मिनट मार्किंग स्कीम और समय-सीमाउम्मीदवारों को टियर 1 पेपर पूरा करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। हर गलत जवाब के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। टियर 1 में ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे। इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन को छोड़कर, बाकी सवाल अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे।CGL 2025 Syllabus: सब्जेक्ट वाइज टॉपिक विषय टॉपिक जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग इममें वर्बल और नॉन वर्बल दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। सादृश्य, समानताएं और अंतर, स्थानिक दृश्य, स्थानिक अभिविन्यास, समस्या-समाधान, विश्लेषण, निर्णय, दृश्य स्मृति, भेदभाव, अवलोकन, संबंध अवधारणाएं, अंकगणितीय तर्क और चित्रात्मक वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-मौखिक श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, कथन निष्कर्ष, न्यायशास्त्र तर्क आदि पर प्रश्न शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा शब्द सादृश्य, प्रतीकात्मक/संख्या सादृश्य, चित्रात्मक सादृश्य, सिमेंटिक वर्गीकरण, प्रतीकात्मक/संख्या वर्गीकरण, चित्रात्मक वर्गीकरण, सिमेंटिक श्रृंखला, संख्या श्रृंखला, चित्रात्मक श्रृंखला, समस्या समाधान, शब्द निर्माण, कोडिंग और डिकोडिंग, संख्यात्मक संचालन, प्रतीकात्मक संचालन, रुझान, स्थानिक अभिविन्यास, स्थानिक दृश्यीकरण, वेन आरेख, ड्राइंग निष्कर्ष, छिद्रित छेद पैटर्न-फोल्डिंग और अन-फोल्डिंग, चित्रात्मक पैटर्न-फोल्डिंग और पूर्णता, इंडेक्सिंग, पता मिलान, तिथि और शहर मिलान, केंद्र कोड/रोल नंबरों का वर्गीकरण, कोडिंग और वर्गीकरण, सन्निहित आकृतियां, महत्वपूर्ण सोच, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सामाजिक बुद्धिमत्ता से भी सवाल आते हैं। जनरल अवेयरनेस इस सब्जेक्ट में उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करने के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को वर्तमान घटनाओं और उनके वैज्ञानिक पहलू के दैनिक अवलोकन और अनुभव का परीक्षण करने के लिए भी डिजाइन किया जाएगा। परीक्षण में भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे, विशेष रूप से इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, सामान्य नीति और वैज्ञानिक अनुसंधान आदि विषय से सवाल पूछे जाएंगे। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट पूर्णांकों, पूर्ण संख्याओं, भिन्नों और संख्याओं के बीच संबंध, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, वर्गमूल, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, छूट, साझेदारी व्यवसाय, मिश्रण और आरोपण, समय और दूरी, समय और कार्य। बीजगणित की बुनियादी पहचान स्कूल बीजगणित और प्रारंभिक करणी, ग्राफ ऑफ लीनियर समीकरण, त्रिभुज और उसके विभिन्न प्रकार के केंद्र, सर्वांगसमता और त्रिभुजों की समानता, वृत्त और उसके जीवाएं, वृत्त की स्पर्शरेखाएं, वृत्त की जीवाओं द्वारा अंतरित कोण, दो या दो से अधिक वृत्त, त्रिभुज, चतुर्भुज, नियमित बहुभुज, वृत्त, दायां प्रिज्म, दायां वृत्ताकार शंकु, दायां वृत्ताकार सिलेंडर, गोला, अर्धगोला, आयताकार समांतर चतुर्भुज, दायां नियमित पिरामिड त्रिकोणीय या वर्गाकार आधार के साथ, त्रिकोणमितीय अनुपात, डिग्री और रेडियन माप, मानक पहचान, पूरक कोण, ऊंचाई और दूरियां, हिस्टोग्राम, आवृत्ति बहुभुज, बार डायग्राम और पाई चार्ट। इंग्लिश उम्मीदवारों की सही अंग्रेजी को समझने की क्षमता, उसकी बुनियादी समझ और लेखन क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। मार्किंग स्कीम और समय-सीमाउम्मीदवारों को टियर 1 पेपर पूरा करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। हर गलत जवाब के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। टियर 1 में ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे। इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन को छोड़कर, बाकी सवाल अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

