होमएग्ज़ाम्सSpecial UP TET : अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू - special uptet applications open apply now teachers
एग्ज़ाम्स

Special UP TET : अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू - special uptet applications open apply now teachers

Special UP TET : अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू स्पेशल यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो गई है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक ...और पढ़ें HighLights - कक्षा एक से…

6 सितंबर 2026 को 08:29 am बजे
Special UP TET : अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू - special uptet applications open apply now teachers

सौजन्य से:- Jagran

Special UP TET : अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

स्पेशल यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो गई है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक ...और पढ़ें

HighLights

- कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए होगी यह परीक्षा

- विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) भी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन को पात्र हैं

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। Special UP TET उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) की घोषणा की थी। अब इंतजार खत्म हो गया है। पांच सितंबर की रात करीब 11 बजे से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्कूलों में तैनात शिक्षक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। ओटीआर पूर्ण करने के बाद अभ्यर्थी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण करने वाले अध्यापकों के साथ विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

शिक्षक सेवा चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल टीईटी के बारे में संपूर्ण विवरण वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध है। सभी नियम और शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।

Special UP TET उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए अंतिम तिथि आठ अक्टूबर तय की गई है। आयोग ने परीक्षा तिथि की घोषणा करते हुए कहा है कि तीन नवंबर को यह परीक्षा कराई जाएगी।

टीईटी अभ्यर्थी 10 सितंबर तक करें प्रत्यावेदन

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पिछले दिनों हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे 26 अगस्त को जारी किए गए। उसके बाद बहुत से अभ्यर्थियों ने अपने अंक और परीक्षा परिणाम को लेकर आपत्ति जताई। कुछ अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट भरने में गड़बड़ी के कारण परीक्षा परिणाम रिजेक्ट किए जाने पर भी आपत्ति की है।

उनका कहना है कि प्रश्नों के उत्तर सही दिए हैं, मानवीय दृष्टि से ओएमआर संबंधी गड़बड़ी की भूल को माफ किया जाए। इसे लेकर आयोग ने प्रत्यावेदन मांगा है। इस पर कमेटी अंतिम निर्णय लेगी। अभ्यर्थियों को निर्देशित है कि प्रत्यावदेन आयोग के ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर भेजें। इसके लिए अंतिम तिथि दस सितंबर है। इसके बाद आने वाले प्रत्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। यह भी कहा है कि आयोग कार्यालय में आफलाइन माध्यम से कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें