RRB NTPC CBT 2 Exam City Details 2026 जारी, ऐसे करें चेक
RRB NTPC CBT 2 Exam City Details 2026 जारी, 3058 पदों पर है वैकेंसी, ऐसे चेक करें अपना एग्जाम सिटी डिटेल्स लैप्टाॅप चलाते हुए लड़के की AI जनरेटेड फोटो RRB NTPC CBT 2 Exam City Details 2026 जारी हो गई हैं. कैंडिडेट्स 17 स…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
RRB NTPC CBT 2 Exam City Details 2026 जारी, 3058 पदों पर है वैकेंसी, ऐसे चेक करें अपना एग्जाम सिटी डिटेल्स
लैप्टाॅप चलाते हुए लड़के की AI जनरेटेड फोटो
RRB NTPC CBT 2 Exam City Details 2026 जारी हो गई हैं. कैंडिडेट्स 17 सितंबर 2026 को होने वाली CBT-2 परीक्षा के लिए अपनी एग्जाम सिटी और परीक्षा तारीख क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
RRB NTPC CBT 2 Exam City Details 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) UG यानी इंटर लेवल पदों पर भर्ती के लिए CBT 2 परीक्षा की सिटी डिटेल्स जारी कर दी है. CBT-II परीक्षा की सिटी डिटेल्स 7 सितंबर 2026 को RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जारी की गई है. कैंडिडेट्स क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से जानकारी देख सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
RRB NTPC CBT 2 Exam City Details Out Date: कब जारी हुआ एग्जाम सिटी डिटेल्स?
RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली है. परीक्षा से पहले 7 सितंबर 2026 को एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी डिटेल्स में परीक्षा केंद्र का शहर और परीक्षा की तारीख से संबंधित जानकारी देख सकते हैं. हालांकि परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा.
बता दें कि RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी, जो 4 दिसंबर 2025 तक जारी थी. एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 7 से 12 दिसंबर 2025 तक खुली थी. भर्ती के पहले चरण यानी CBT 1 की परीक्षा 7 मई से 20 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था.
How To Check RRB NTPC UG CBT-II Exam City Details: कैसे करें चेक?
- CBT-II एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले अपने क्षेत्रीय Railway Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर “CEN (NTPC) Under Graduate Level Exam Date 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब कैंडिडेट्स को लॉगिन पेज पर भेज दिया जाएगा.
- यहां मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके सबमिट करें.
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा की तारीख और एग्जाम सिटी की जानकारी दिखाई देगी.
- कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.
RRB NTPC UG CBT-II Exam City Details Check Here
RRB NTPC CBT 2 Vacancy Details 2026: कितने पदों पर है वैकेंसी?
RRB NTPC CBT 2 Zone Wise Vacancy Details Check Here
RRB NTPC CBT 2 Education Qualification: क्या होनी चाहिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन?
RRB NTPC UG भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क जैसे पदों के लिए लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है. Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए केवल पास होना आवश्यक है. इस बारे में और डिटेल जानकारी आप भर्ती संबंधित जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IBPS Clerk 2026: 11,403 पदों पर आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, जल्दी करें कहीं छूट न जाए मौका
RRB NTPC CBT 2 Age Limit: क्या होनी चाहिए एज लिमिट?
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम एज 30 वर्ष निर्धारित की गई थी. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को रेलवे भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट का लाभ दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UPCISB Recruitment 2026: कुल 2,085 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
RRB NTPC CBT 2 Exam Fee: क्या है एग्जाम फीस?
Note: CBT 1 में शामिल होने के बाद Gen और OBC कैंडिडेट्स को 400 रुपए तथा अन्य पात्र कैंडिडेट्स को 250 रुपए का शुल्क रिफंड बैंक खाते में किया जाना था.
RRB NTPC UG Selection Process: कैसे होता है सिलेक्शन?
RRB NTPC UG भर्ती में सबसे पहले CBT 1 परीक्षा होगी, जिसके बाद सफल कैंडिडेट्स CBT 2 में शामिल होंगे. पद के अनुसार कैंडिडेट्स को स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट देना पड़ सकता है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सभी चरणों में पास कैंडिडेट्स का सिलेक्शन संबंधित पदों पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

