होम›एग्ज़ाम्स›RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा

RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. Published : October 2, 2026 at 7:08…

2 अक्टूबर 2026 को 02:02 am बजे
RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा

सौजन्य से:- ETV Bharat

RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा

आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है.

Published : October 2, 2026 at 7:08 AM IST

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रतियोगी परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और परिणाम देख सकते हैं. कुल 371 पदों पर हो रही इस भर्ती के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए 5,780 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को हुआ था. मुख्य परीक्षा की तिथि को लेकर घोषणा नही हुई है.

आयोग के कार्यवाहक सचिव आशुतोष गुप्ता के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 52 हजार 767 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. परिणाम के आधार पर गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) से 5 हजार 555 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) से 225 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए औपबंधिक (अस्थाई) रूप से पात्र माना गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी विज्ञापन और नियमों के मुताबिक पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करता पाया गया, तो उसकी उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: RPSC ने RAS 2026 और विशेष शिक्षा प्राध्यापक परीक्षा में संशोधन का मौका दिया

27 दिसंबर को मेन्स परीक्षा संभावित : आयोग ने फिलहाल मुख्य परीक्षा की आधिकारिक तारीख तय नहीं की है, लेकिन सूत्रों और आयोग के अनुसार परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को कराया जाना संभावित है. आयोग जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम और प्रवेश पत्र जारी करेगा.

178 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित : आयोग के नए दिशा-निर्देशों के तहत 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई भी गोला न भरने (खाली छोड़ने) के चलते 178 अभ्यर्थियों को सीधे अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग सूची में दर्ज किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
NEET UG Round 3 Seat Allotment 2026: Check Your Result Today
एग्ज़ाम्स

NEET UG Round 3 Seat Allotment 2026: Check Your Result Today

आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम
एग्ज़ाम्स

आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? पिछला ट्रेंड देखकर समझें पूरा टाइमलाइन
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? पिछला ट्रेंड देखकर समझें पूरा टाइमलाइन

वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण पूरा - Bikaner News
एग्ज़ाम्स

वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण पूरा - Bikaner News

Amroha News: जिस विषय में अटक रहे बच्चे, बोर्ड परीक्षा से पहले उसी पर होगा फोकस
एग्ज़ाम्स

Amroha News: जिस विषय में अटक रहे बच्चे, बोर्ड परीक्षा से पहले उसी पर होगा फोकस

Hindu College protesters march to DU VC office, flag admission, governance issues | Delhi News - The Times of India
एग्ज़ाम्स

Hindu College protesters march to DU VC office, flag admission, governance issues | Delhi News - The Times of India

बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल

Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य
एग्ज़ाम्स

Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य

ताज़ा ख़बरें