होम›एग्ज़ाम्स›RPSC वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025: सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
एग्ज़ाम्स

RPSC वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025: सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

RPSC वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025: सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा. Published : October 1…

10 अक्टूबर 2026 को 03:02 am बजे
RPSC वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025: सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

सौजन्य से:- ETV Bharat

RPSC वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025: सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा.

Published : October 10, 2026 at 7:48 AM IST

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 के तहत सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने इस विषय में 1217 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से शामिल किया है. सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को 15 से 21 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक एसएसओ आईडी से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन-पत्र भरना होगा.

आयोग के कार्यवाहक सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी. गुप्ता ने बताया कि विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे. उन्होंने बताया कि विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा.

विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) की ओर से ही की जाएगी. इस संपूर्ण आवेदन-पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास रखना होगा. साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर इस आवेदन-पत्र और समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा.

रद्द भी हो सकती है पात्रता: गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ही दस्तावेजों की जांच करेगा. माध्यमिक शिक्षा विभाग अभ्यर्थियों को सत्यापन की तिथि, समय और स्थान की सूचना देगा. आयोग ने कहा है कि वह अलग से कोई सूचना संबंधी लेटर नहीं भेजेगा. तय तिथि पर नहीं पहुंचने वाले अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जाएगा. साथ ही विज्ञापन की शर्तें पूरी नहीं करने पर पात्रता रद्द भी हो सकती है.

880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित: आयोग ने परीक्षा में 10 प्रतिशत से अधिक सवाल खाली छोड़ने वाले 880 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है. ऐसे अभ्यर्थियों ने पांच विकल्पों में से कोई विकल्प नहीं भरा था.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें