बोर्ड परीक्षा में स्कूलों का 100% रिजल्ट दिलाने प्राचार्य भी लेंगे कक्षा - Dhamtari News
- Hindi News - Local - Chhattisgarh - Dhamtari - Principals Will Also Take Classes To Ensure 100% Result In Board Exams बोर्ड परीक्षा में स्कूलों का 100% रिजल्ट दिलाने प्राचार्य भी लेंगे कक्षा - कॉपी लिंक भास्कर न्यूज |…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Dhamtari
- Principals Will Also Take Classes To Ensure 100% Result In Board Exams
बोर्ड परीक्षा में स्कूलों का 100% रिजल्ट दिलाने प्राचार्य भी लेंगे कक्षा
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | धमतरी
बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए प्राचार्यों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीते शिक्षा सत्र 2025-26 में 29 सरकारी व 23 निजी स्कूलों ने जिले का परीक्षा परिणाम बिगाड़ा था। इन स्कूलों ने 60 प्रतिशत से कम अंक लाए थे। इनकी समीक्षा कर परिणाम बेहतर लाने को कहा गया। इस साल 10वीं में 90% और 12वीं में 95% अंक लाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में 15 नवंबर तक कोर्स पूरा करने की हिदायत भी दी गई है।
अब शिक्षकों के लिए महीनेभर में कोर्स पूरा कराना चुनौती है, क्योंकि इस बीच नवरात्रि व दशहरा, दीपावली का 10 दिन का अवकाश भी है। ऐसे में महज 20 दिन में शिक्षकों को कोर्स पूरा कराना होगा। बोर्ड परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता सुधारने के लिए शंकरदाह स्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में प्राचार्यों की बैठक जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने ली।
इसमें जिलेभर के सरकारी व निजी स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे। शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वीं के लिए मिशन 90% और 12वीं के लिए मिशन 95% तय किया है। इसी के आधार पर शिक्षक काम करेंगे। इसके लिए उपचारात्मक कक्षाएं, पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, पिछले 5 साल के बोर्ड प्रश्नों का अभ्यास, जिला पीएलसी के प्रश्न बैंक का लिखित अभ्यास कराने को कहा गया। बैठक में सहायक संचालक रविन्द्र नाथ मिश्र, यदुनंदन वर्मा, कीर्ति कुमार साहू, जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी खेमेन्द्र कुमार साहू, सहायक कार्यक्रम समन्वयक अजय पाण्डेय, सभी बीईओ व एबीईओ शामिल हुए।
प्राचार्य भी लेंगे 2 कालखंड: डीईओ मधुलिका तिवारी ने कहा कि शाला में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्राचार्यों को 2 कालखंड लेने का राज्य शासन का निर्देश है। इसे लागू किया गया है। परिणाम में सुधार लाने पर स्कूलों का होगा सम्मान नया सत्र 2027-28 की शुरुआत 1 अप्रैल से हो जाएगी। सभी कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम पूर्णता का लक्ष्य शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार तय समय-सीमा में पूरा करना है। परीक्षा परिणाम में सुधार लाने वाले प्राचार्यों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। लापरवाही पर शिक्षकों व प्राचार्यों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
बैठक में चेताया गया कि बोर्ड कक्षाओं में लगातार कम परिणाम देने वाले अशासकीय विद्यालयों के खिलाफ मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है। जिले के इन स्कूलों ने बोर्ड में दिए थे कम परिणाम शिक्षा विभाग के अनुसार बीते सत्र 2025-26 में 10वीं व 12वीं में 60 फीसदी से कम अंक लाने वाले 16 स्कूल हैं। हाईस्कूल कुरमातराई, उमावि डोमा, नगर निगम स्कूल धमतरी, उमावि देमार, डॉ. शोभाराम देवांगन उमावि धमतरी, हाईस्कूल झिरिया, हाईस्कूल शंकरदाह, हाईस्कूल गुजरा, नूतन उमावि धमतरी, उमावि सोरम, उमावि दोनर, उमावि बारना, उमावि मंदरौद, सेजेस भखारा हिंदी, उमावि कन्हारपुरी, उमावि दहदहा, सेजेस कुरूद हिंदी आदि शामिल हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
CBSE Class 12 Exam Pattern 2026-27: Check Marking Scheme, Internal Assessment & Question Breakdown

Kodarma News: मध्यावधि परीक्षा में डीएवी कोडरमा का शानदार प्रदर्शन

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी, अब परखें अपनी तैयारी

Campus alert: Classes online, exams on hold

यूपीएससी एनडीए-II रिजल्ट: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, पास हुए या नहीं, पीडीएफ में देखें रोल नंबर

Major Changes To Be Expected in CUET 2027 Exam Pattern - Duration, Number Of Questions

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं परीक्षा 2028 रजिस्ट्रेशन की बढ़ी...

केएसईएबी: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानें कर्नाटक में कब होंगी परीक्षाएं?
ताज़ा ख़बरें
- CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
- दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में HCS एग्जाम में किया टॉप, सोनीपत के अभिषेक सरोहा के संघर्ष की कहानी
- CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 अक्टूबर तक बिना लेट फीस भर लें फॉर्म - cbse board exam private student application
- UGC NET December 2026 Exam Date: परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक, आवेदन और एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी
- सीबीएसई स्पेशल एग्जाम डेटशीट जारी: 23 अक्तूबर से होंगी पश्चिम एशिया में परीक्षाएं; नोट करें पूरा कार्यक्रम
- कर्नाटक: बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी, 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से; एसएसएलसी का शेड्यूल भी आउट
- एलबीएस पीजी कॉलेज में PG फर्स्ट सेमेस्टर एडमिशन शुरू: 12 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, 14 विषयों में मिलेगा प्रवेश - Kotputli-Behror News
- 73% of Indian B-School leaders expect AI to transform management education: Survey

