बोर्ड एग्जाम की टेंशन नहीं, अब साल में दो बार मिलेगा अच्छे नंबर लाने का मौका, RBSE करने जा रहा ये बड़ा बदलाव
Rajasthan Board 10th Exam To Tiwce A Year No Supplementary Option Know What Education Minister Said About It बोर्ड एग्जाम की टेंशन नहीं, अब साल में दो बार मिलेगा अच्छे नंबर लाने का मौका, RBSE करने जा रहा ये बड़ा बदलाव नव…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Board 10th Exam To Tiwce A Year No Supplementary Option Know What Education Minister Said About It
बोर्ड एग्जाम की टेंशन नहीं, अब साल में दो बार मिलेगा अच्छे नंबर लाने का मौका, RBSE करने जा रहा ये बड़ा बदलाव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Subscribe
RBSE 10th Board Exam Twice a year: सीबीएसई, छत्तीसगढ़ बोर्ड और गुजरात बोर्ड के बाद, राजस्थान बोर्ड भी साल में दो बार बोर्ड एग्जाम पॉलिसी लाने जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड एग्जाम का प्रेशर कम करने के लिए छात्रों को अच्छे मार्क्स लाने का दो बार मौका मिलेगा।
Rajasthan Board 10th Exam Twice a year : राजस्थान में बोर्ड एग्जाम की टेंशन खत्म होने वाली है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत छात्रों के बोर्ड स्ट्रेस को कम करने के लिए अब राजस्थान बोर्ड भी बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सीबीएसई , छत्तीसगढ़ बोर्ड और गुजरात बोर्ड के बाद, अब राजस्थान बोर्ड भी साल में दो बार बोर्ड एग्जाम सिस्टम शुरू करने जा रहा है।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एकेडमिक सेशन 2026-27 से टू टाइम्स बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू कर सकता है।
साल में दो बार बोर्ड एग्जाम का फायदा
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने से छात्रों को अच्छे नंबर लाने के लिए दो मौके मिलेंगे। राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर सिंह ने पिछले साल टू टाइम्स बोर्ड एग्जाम सिस्टम की जानकारी देते हुए कहा था कि सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि दूसरी परीक्षा ऑप्शनल होगी।
सबसे अच्छे मार्क्स माने जाएंगे फाइनल
राजस्थान सेकेंड बोर्ड एग्जाम के नए सिस्टम में स्टूडेंट्स को अधिकतम 3 विषयों में नंबर सुधारने का मौका मिलेगा। दोनों प्रयासों के लिए परीक्षा शुल्क समान रहेगा और 'Best of two attempts' नीति लागू होगी। यानी छात्र जिस बार की बोर्ड परीक्षा में सबसे अच्छे मार्क्स लाएंगे, उन्हें फाइनल माना जाएगा और दोनों बोर्ड परीक्षा में से सबसे ज्यादा नंबर के आधार पर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा था, 'इस सुधार का उद्देश्य एग्जाम स्ट्रेस को कम करना, छात्रों को लचीलापन प्रदान करना और राजस्थान के एजुकेशन सिस्टम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत बनाना है।'
सप्लीमेंट्री एग्जाम खत्म होगा
मौजूदा सप्लीमेंट्री परीक्षा सिस्टम को खत्म कर दिया जाएगा और उसकी जगह दूसरी परीक्षा ली जाएगी। जो छात्र अपने मार्क्स बेहतर करना चाहते हैं, उन्हें उन्हीं विषयों की परीक्षा देनी होगी जिनके लिए उन्होंने आवेदन किया है, उन्हें विषय बदलने की इजाजत नहीं होगी। दूसरी परीक्षा क्लास 10 के सिलेबस के आधार पर होगी और छात्रों के मौजूदा इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के मार्क्स इसमें शामिल किए जाएंगे।
दोनों बार बोर्ड परीक्षा में फेल हुए तो क्या होगा?
जो छात्र तीन या उससे ज्यादा विषयों में फेल हो जाते हैं, वे दूसरी परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगे और उन्हें अगले एकेडमिक ईयर में सभी विषयों की परीक्षा फिर से देनी होगी। इसलिए, योग्य छात्रों को अपने नतीजे बेहतर करने का मौका मिलेगा, जिसके लिए उन्हें किसी दूसरे एकेडमिक सेशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उम्मीद है कि इस बदलाव से क्लास 10 के छात्रों को ज़्यादा सुविधा मिलेगी और एक ही अहम बोर्ड परीक्षा से जुड़ा दबाव भी कम होगा।
अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में फेल हो जाता है, तो उसे दूसरे प्रयास में फेल हुए विषयों में फिर से बैठने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, जो छात्र दूसरे प्रयास में भी फेल होते हैं, उन्हें रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा और वे केवल अगले शैक्षणिक वर्ष की मुख्य परीक्षा में ही शामिल हो सकेंगे।
दिलावर सिंह, शिक्षा मंत्री, राजस्थान
राजस्थान बोर्ड एग्जाम कब-कब होंगे?
पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी, उसके बाद उसी शैक्षणिक वर्ष के मई-जून में दूसरी बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं में पूरा सिलेबस शामिल होगा। स्टडी और एग्जाम प्लान समान रहेगा मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को दूसरे बोर्ड परीक्षा तभी शामिल होने की परमिशन दी जाएगी जब वे वेलिड मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) से प्राधिकरण सबमिट करेंगे।
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
IIT Bombay introduces wellness reforms: New mental health support, hostel changes and exam schedule under review - The Times of India

Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स

राजस्थान बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई टाइम टेबल देखें

गृहविज्ञान द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 53.49% - kabirdham News

RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027: अब साल में दो बार होगी परीक्षा, फरवरी-मार्च में Main Exam

Mental health strain: IIT-H sees 74% surge in students seeking counselling

Unnao News: 152 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को भेजी 405 स्कूलों की सूची

झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए परीक्षा से परिणाम तक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 14.41 करोड़ की परियोजना - jharkhand approves 1441 cr digital medical education platform
ताज़ा ख़बरें
- Hamirpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में अपार आईडी अनिवार्य नहीं
- यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा
- RBSE 10वीं परीक्षा: साल में 2 बार मौका, सुधार की नई व्यवस्था
- India Post GDS Result Direct Link 2026 and Merit List Date
- बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
- बीटेक एडमिशन 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जानें
- Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process
- CU Denver Hyderabad Campus: University receives UGC approval, to welcome students in 2027

