झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए परीक्षा से परिणाम तक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 14.41 करोड़ की परियोजना - jharkhand approves 1441 cr digital medical education platform
झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए परीक्षा से परिणाम तक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 14.41 करोड़ की परियोजना झारखंड में स्वास्थ्य विभाग 14.41 करोड़ रुपये की लागत से एक डिजिटल मेडिकल एजुकेशन प्लेटफॉर्म तैयार करेगा। यह प्लेटफ…

सौजन्य से:- Jagran
झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए परीक्षा से परिणाम तक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 14.41 करोड़ की परियोजना
झारखंड में स्वास्थ्य विभाग 14.41 करोड़ रुपये की लागत से एक डिजिटल मेडिकल एजुकेशन प्लेटफॉर्म तैयार करेगा। यह प्लेटफॉर्म चिकित्सा, ...और पढ़ें
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में स्वास्थ्य से जुड़े सभी शिक्षण संस्थानों में अब नामांकन से लेकर परीक्षा और परिणाम जारी होने की प्रक्रिया एक डिजिटल प्लेटफार्म पर पूरी होगी। नर्सिंग और पारा मेडिकल से लेकर एमबीबीएस यहां तक कि आयुष से जुड़े संस्थानों में सारी प्रक्रियाएं आनलाइन एक प्लेटफार्म पर संपन्न होंगी।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार करेगा झारखंड डिजिटल मेडिकल एजुकेशन प्लेटफार्म का निर्माण करेगा। इस परियोजना पर लगभग 14.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य सरकार ने इसपर अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। झारखंड के चिकित्सा, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, आयुष, पैरामेडिकल एवं अन्य संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संस्थानों के लिए यह प्लेटफार्म काम करेगा।
इन संस्थानों में विद्यार्थियों के पंजीकरण, प्रवेश, काउंसिलिंग, पाठ्यक्रम्, शिक्षण अधिगम, उपस्थिति, मूल्यांकन, परीक्षा, परिणाम, प्रमाणपत्र, इंटर्नशिप एवं क्लिनिकल ट्रेनिंग आदि शैक्षणिक प्रक्रियाएं जो वर्तमान में विभिन्न स्तरों पर संचालित की जाती हैं, अब इस प्लेटफार्म से संचालित होंगी। प्रस्तावित डिजिटल प्लेटफार्म केवल लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम अथवा डिजिटल क्लासरूम तक सीमित नहीं होगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा की संपूर्ण एकेडमिक लाइफ स्टाइल को एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म के दायरे में लाया जाएगा।
इस प्लेटफार्म को आवश्यकता के अनुसार नेशनल डिजिटल प्लेटफार्म से भी जोड़ा जा सकेगा। इस परियोजना को चरणबद्ध रूप से विकसित एवं लागू किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित अवधि पांच वर्ष रखी गई है तथा आवश्यकता के अनुसार आगे चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।
एकीकृत प्लेटफार्म से मिलेंगी ये सुविधाएं
- रजिस्ट्रेशन से प्रमाणपत्र मिलने तक की एकेडमिक प्रक्रियाएं आनलाइन हो जाएंगी।
- नामांकन और काउंसिलिंग में पारदर्शिता आएगी। इसमें एकीकृत मानक अपनाया जा सकेगा।
- करिकुलम तथा शिक्षण प्रक्रियाएं एक मानक के अनुरूप संपन्न होंगी।
- विद्यार्थियों को ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, लाइव आनलाइन क्लासेज की सुविधा प्राप्त होगी।
- राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों को एक कामन डिजिटल इकोसिस्टम से जोड़ा जा सकेगा।
परियोजना की निगरानी करेगी कमेटी
इस परियोजना के कार्यान्वयन की नियमित निगरानी एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के सत्यापन के लिए स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। इसमें निदेशक, चिकित्सा शिक्षा सदस्य सचिव होंगे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Mental health strain: IIT-H sees 74% surge in students seeking counselling

Unnao News: 152 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को भेजी 405 स्कूलों की सूची

Hamirpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में अपार आईडी अनिवार्य नहीं

यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा

RBSE 10वीं परीक्षा: साल में 2 बार मौका, सुधार की नई व्यवस्था

India Post GDS Result Direct Link 2026 and Merit List Date

बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बीटेक एडमिशन 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जानें
ताज़ा ख़बरें
- Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process
- पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
- RBSE: अब साल में 2 बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा! फरवरी-मार्च में होंगे पहले मेन एग्जाम
- DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद: टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें
- जुलाई में परीक्षा, अब आया रिजल्ट; RU ने MA सेमेस्टर-3 का परिणाम किया जारी
- Karnataka NEET UG counselling 2026: Round 3 provisional seat allotment result out, check details
- LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment
- पीयू छात्रावास आवंटन: 22 अक्टूबर तक करें आवेदन

