Railway University: देश की इकलौती रेलवे यूनिवर्सिटी कहां है? UG-PG कोर्सेस में आसानी से नहीं मिलता एडमिशन
अगर एडमिशन की बात की जाए तो यहां दाखिले की प्रक्रिया आसान नहीं है। अलग-अलग कोर्स के लिए योग्यता, प्रवेश परीक्षा और संबंधित कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया के नियम अलग हैं। यहां डिटेल में जानें। देश की इकलौती रेलवे यूनिवर्सिटी…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
अगर एडमिशन की बात की जाए तो यहां दाखिले की प्रक्रिया आसान नहीं है। अलग-अलग कोर्स के लिए योग्यता, प्रवेश परीक्षा और संबंधित कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया के नियम अलग हैं। यहां डिटेल में जानें।
देश की इकलौती रेलवे यूनिवर्सिटी गुजरात के वडोदरा में है
गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) गुजरात के वडोदरा में स्थित है। यह रेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय है और UGC से मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना परिवहन क्षेत्र के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, प्रशिक्षण, स्किलिंग और रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यह ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भारत का पहला विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय अच्छी क्वालिटी वाले मैनपावर तैयार करने के लिए प्रैक्टिकल लर्निंग और एकेडेमिया-इंडस्ट्री के तालमेल के ज़रिए एप्लाइड एजुकेशन, ट्रेनिंग, स्किलिंग और रिसर्च में ध्यान देता है।
सबसे पहले NRTI के नाम से जाना जाता था संस्थान
GSV का इतिहास राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान (NRTI) से शुरू हुआ था। एनआरटीआई की स्थापना 26 जुलाई 2018 को डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में हुई थी और यह वडोदरा स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे के पायलट से संचालित हुई थी। 2022 में केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम के माध्यम से एनआरटीआई को गति शक्ति विश्वविद्यालय में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया।
रेलवे इंजीनियरिंग के BTech कोर्स
जो स्टूडेंट्स रेलवे इंजीनियरिंग कोर्स करना चाहते हैं तो GSV में कई विकल्प हैं। गति शक्ति विश्वविद्यालय के 2026-27 एडमिशन नोटिफिकेशन के अनुसार सभी बीटेक प्रोग्राम 4 साल के रेगुलर प्रोग्राम हैं। यहां रेलवे इंजीनियरिंग के प्रमुख कोर्सेस में सीटें अलग-अलग होती हैं। कोर्सेस की लिस्ट देख लें-
- बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग- रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन, 60 सीटें
- बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन, 60 सीटें
- बीटेक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग- रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन, 60 सीटें
- बीटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन, 60 सीटें
- बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस- ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स स्पेशलाइजेशन, 60 सीटें
- बीटेक इन एविएशन इंजीनियरिंग- 40 सीटें
- बीटेक इन मैरीटाइम इंजीनियरिंग- 30 सीटें।
PG में MBA में भी बिजनेस और लॉजिस्टिक्स की पढ़ाई
यहां छात्रों की पढ़ाई करने के लिए विशेष विकल्प भी हैं। GSV में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में एमबीए और पोर्ट्स और शिपिंग लॉजिस्टिक्स में MBA जैसे रेगुलर प्रोग्राम हैं। वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्टेशन, मेट्रो रेल मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एविएशन ऑपरेशंस मैनेजमेंट में एमबीए जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं।
आसान नहीं होती UG-PG एडमिशन की राह, प्रवेश परीक्षा जरूरी
यहां ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन की राह आसान नहीं होती है। हर कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया अलग है। कैंडिडेट्स को अलग-अलग UG-PG कोर्सेस में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाइ करना होता है-
- GSV के सभी BTech प्रोग्राम में प्रवेश के लिए JEE Main 2026 क्वालिफाई करना अनिवार्य है।
- JEE Main क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को JoSAA/CSAB की सीट अलोकेशन प्रक्रिया से गुजरना होता है। यानी केवल परीक्षा पास करने से GSV में सीट पक्की नहीं होती।
- GSV के आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि BTech में प्रवेश JEE Main 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। इसलिए बेहतर JEE Main प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को सीट मिलने की संभावना अधिक रहती है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

