होमएग्ज़ाम्सPurnia News: डीएलएड द्वितीय वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित करवाने की मुखर हुई मांग
एग्ज़ाम्स

Purnia News: डीएलएड द्वितीय वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित करवाने की मुखर हुई मांग

Purnia News: डीएलएड द्वितीय वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित करवाने की मुखर हुई मांग Purnia News: -अभ्यर्थियों को सता रही है बीपीएससी टीआरई 4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा से वंचित होने की चिंता पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता…

27 अगस्त 2026 को 07:26 pm बजे
Purnia News: डीएलएड द्वितीय वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित करवाने की मुखर हुई मांग

सौजन्य से:- Hindustan

Purnia News: डीएलएड द्वितीय वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित करवाने की मुखर हुई मांग

Purnia News: -अभ्यर्थियों को सता रही है बीपीएससी टीआरई 4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा से वंचित होने की चिंता पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएलएड द्वितीय वर्ष 202

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएलएड द्वितीय वर्ष 2026 का जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करवाने की मांग मुखर हो रही है। डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को यह चिंता सता रही है कि ससमय रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण बीपीएससी टीआरई 4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा से वंचित न हो जाएं। चूंकि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए 1 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए अभ्यार्थियों के पास डीएलएड के अंतिम वर्ष का रिजल्ट और मार्क्सशीट रहना अनिवार्य है। ऐसे चिंतित डीएलएड के द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को आवेदन भेजकर रिजल्ट जल्द जारी करने की गुहार लगाई है。

डीएलएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम

-1 से 30 सितम्बर तक भरा जायेगा बीपीएससी टीआरई के लिए ऑनलाइन आवेदन :

- बिहार डीएलएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग तेज हो गई है। आगामी बीपीएससी टीआरई 4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा से वंचित न हों, इसके लिए जल्द डीएलएड द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल जारी होने की उम्मीद छात्र-छात्राएं लगाये हुए हैं। वहीं डीएलएड द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी प्रिन्स कुमार ने इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष को ई-मेल के जरिए एक आवेदन भेजकर रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने की गुहार लगाई है। चूंकि समय पर रिजल्ट न आने से बीपीएससी टीआरई 4.0 से वंचित होने का खतरा डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के उपर मंडरा रहा है। ऐसे में समय पर रिजल्ट जारी करने की मांग उठाई जा रही है। डीएलएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 28 जुलाई को ही संपन्न हो चुकी है और अब वे अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए 1 सितंबर से आवेदन ली जायेगी एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक डीएलएड का फाइनल रिजल्ट और अंक पत्र होना अनिवार्य है। यदि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ससमय डीएलएड द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित नहीं किया जाता है, तो हजारों योग्य छात्र-छात्राएं बीपीएससी टीआरई 4.0 का परीक्षा फॉर्म भरने से पूरी तरह वंचित रह जाएंगे। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए डीएलएड 2024-26 परीक्षार्थी प्रिंस कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष को ई-मेल के माध्यम से एक औपचारिक आवेदन भेजा है। आवेदन में प्रिन्स कुमार ने उल्लेख किया है कि छात्रों के भविष्य और शिक्षक बनने के सपने को ध्यान में रखते हुए डीएलएड द्वितीय वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम बिना किसी देरी के जल्द से जल्द घोषित किया जाए, ताकि वे अपनी योग्यता के आधार पर आगामी बड़ी शिक्षक बहाली में शामिल हो सकें। वहीं परीक्षार्थियों में सागर कुमार, सौरभ कुमार, स्नेहिल कुमार, बादल कुमार व मनपवित्र कुमार आदि ने बताया कि शीघ्र ही परीक्षा परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना बिहार को घोषित कर देना चाहिए। नहीं तो डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें