होमएग्ज़ाम्सNEET UG 2026: राजस्थान की MBBS काउंसलिंग में पहले व दूसरे राउंड में एक अंक का अंतर, 14457 रैंक पर सरकारी सीट... सेंट्रल काउंसलिंग से 22 अंक ऊपर
एग्ज़ाम्स

NEET UG 2026: राजस्थान की MBBS काउंसलिंग में पहले व दूसरे राउंड में एक अंक का अंतर, 14457 रैंक पर सरकारी सीट... सेंट्रल काउंसलिंग से 22 अंक ऊपर

NEET UG 2026: राजस्थान की MBBS काउंसलिंग में पहले व दूसरे राउंड में एक अंक का अंतर, 14457 रैंक पर सरकारी सीट... सेंट्रल काउंसलिंग से 22 अंक ऊपर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की स्टेट कोट…

15 सितंबर 2026 को 11:02 am बजे
NEET UG 2026: राजस्थान की MBBS काउंसलिंग में पहले व दूसरे राउंड में एक अंक का अंतर, 14457 रैंक पर सरकारी सीट... सेंट्रल काउंसलिंग से 22 अंक ऊपर

सौजन्य से:- ETV Bharat

NEET UG 2026: राजस्थान की MBBS काउंसलिंग में पहले व दूसरे राउंड में एक अंक का अंतर, 14457 रैंक पर सरकारी सीट... सेंट्रल काउंसलिंग से 22 अंक ऊपर

मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की स्टेट कोटा 85 फीसदी के तहत काउंसलिंग चल रही है.

Published : September 15, 2026 at 4:16 PM IST

कोटा: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 के परिणाम के बाद मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग चल रही है. इसमें राजस्थान में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की स्टेट कोटा 85 फीसदी के तहत काउंसलिंग जारी है. इसे स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड करा रहा है. सोमवार को दूसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी किया गया. इसमें राजस्थान के पहले राउंड से दूसरे में कोई खास अंतर नहीं दिखा. सरकारी मेडिकल कॉलेज की कम फीस वाली सीट पर पहले राउंड में 589 नीट यूजी स्कोर पर 14220 ऑल इंडिया रैंक जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक थी. दूसरे राउंड में यह महज एक अंक गिरी है. इसका 588 अंक और 14557 रैंक है. यह महज 337 रैंक नीचे गिरी है.

निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा (सेंट्रल) काउंसलिंग के दूसरे राउंड में 566 अंक पर 25655 रैंक क्लोजिंग रही. ऐसे में नीट यूजी स्कोर के आधार पर 22 अंक ज्यादा ऊंची सेंट्रल काउंसलिंग से दूसरे राउंड में स्टेट काउंसलिंग की क्लोजिंग है. ऑल इंडिया रैंक के आधार पर इसमें 11098 का अंतर है. दूसरे राउंड में राजस्थान की काउंसलिंग में 14557 रैंक क्लोजिंग है. इधर, स्टेट काउंसलिंग में जनरल गर्ल्स की कैटेगरी में पहले राउंड में भी 589 अंक पर सीट थी. दूसरे में भी इसी अंक पर है, हालांकि रैंक में थोड़ी गिरावट आई है. पहले राउंड में जहां 13956 रैंक थी, जबकि दूसरे राउंड में यह 14198 रैंक हो गई.

एसएमएस पहली चॉइस: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जयपुर का सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज कैंडिडेट्स की पहली चॉइस रहा. बांसवाड़ा का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को सबसे बाद में चुना गया. प्रदेश के राजमेस और सरकारी कॉलेज के मैनेजमेंट कोटा की बात की जाए तो वहां जनरल कैटेगरी के पहले राउंड में जो क्लोजिंग रैंक थी, वहीं दूसरे में रही है. यहां नीट स्कोर 534 अंक पर 51035 ऑल इंडिया रैंक थी.

यहां हुए बदलाव: मैनेजमेंट कोटा में जनरल गर्ल्स, ओबीसी बॉयज, ईडब्ल्यूएस गर्ल्स और एमबीसी गर्ल्स कैटेगरी में पहले से दूसरे राउंड में बदलाव हुआ, जबकि शेष पहले राउंड जैसे ही हैं. एनआरआई कोटे में गवर्नमेंट एमबीबीएस की राजस्थान राज्य एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 1039206 है. इस पर 205 अंक नीट का स्कोर है. अन्य राज्य एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 996205 रही है. यहां नीट यूजी स्कोर 213 अंक है.

आज से सेशन: दूसरी तरफ मेडिकल एजुकेशन का सेशन नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देश पर 15 सितंबर से शुरू होगा. बीडीएस सीटों की बात की जाए तो यहां ज्यादा बदलाव नहीं दिखा. पहले राउंड के जैसे ही दूसरे राउंड की क्लोजिंग रैंक है. जनरल कैटेगरी के बॉयज को 546 नीट स्कोर पर 41492 पर रैंक मिली. पहले राउंड में भी यही थी.

काउंसलिंग में आगे यह करना होगा...

- द्वितीय राउंड अलॉटमेंट में कैंडिडेट 15 से 18 सितम्बर के बीच ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर (यदि कोई नया अलाटमेंट हुआ हो ) प्रिंट कर सकेंगे.

- यह उनके रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी व पासवर्ड से जनरेट होगा.

- इसी समयसीमा में उन्हें अलॉटमेंट लेटर में (दिए या बदले) प्रथम वर्ष की ट्यूशन फीस ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी.

- ऐसे कैंडिडेट, जिन्हें सरकारी व प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज अलॉट हुई है, उन्हें 15 से 18 सितंबर के बीच जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में ओरिजिनल दस्तावेज के साथ उपस्थिति देनी होगी.

- कैंडिडेट को 4 सेट्स में अपने सब्मिटेड एप्लीकेशन फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट भी लेकर जाना होगा.

- ऑनलाइन पेमेंट की स्लिप भी साथ ले जानी है.

- राजस्थान नीट यूजी राज्यस्तरीय काउंसलिंग का द्वितीय राउंड अलॉटमेंट है, इसलिए कैंडिडेट अब इसमें फ्री एग्जिट का ऑप्शन नहीं ले सकता है, लेकिन अलॉट कॉलेज को ज्वाइन कर लेता है तो थर्ड राउंड अलॉटमेंट में दोबारा शामिल हो सकेगा. इस तरह से उसकी सिक्योरिटी डिपाजिट भी जब्त नहीं की जाएगी.

- अलॉट कॉलेज से संतुष्ट है तो उसे कॉलेज डेस्क पर इसकी स्वीकृति देनी होगी. इसके बाद उसको आगे के राउंड मे जाने की कोई जरूरत नहीं है. यह सब कैंडिडेट को व्यक्तिगत रूप में उपस्थित होकर करनी है.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें