होमएग्ज़ाम्सजयपुर में NEET-PG परीक्षा केंद्रों पर बिजली समस्या की जांच के लिए कमेटी, बड़े अपडेट
एग्ज़ाम्स

जयपुर में NEET-PG परीक्षा केंद्रों पर बिजली समस्या की जांच के लिए कमेटी, बड़े अपडेट

जयपुर में NEET-PG परीक्षा केंद्रों पर बिजली समस्या की जांच के लिए कमेटी, बड़े अपडेट जयपुर के 2 केंद्रों पर बिजली की खराबी के कारण बाधित हुई नीट-पीजी परीक्षा अब 5 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस गड़बड़ी की ज…

31 अगस्त 2026 को 08:29 am बजे
जयपुर में NEET-PG परीक्षा केंद्रों पर बिजली समस्या की जांच के लिए कमेटी, बड़े अपडेट

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर में NEET-PG परीक्षा केंद्रों पर बिजली समस्या की जांच के लिए कमेटी, बड़े अपडेट

जयपुर के 2 केंद्रों पर बिजली की खराबी के कारण बाधित हुई नीट-पीजी परीक्षा अब 5 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस गड़बड़ी की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति बनाई है।

मेडिकल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित नीट-पीजी परीक्षा में 2.63 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। हालांकि जयपुर में दो परीक्षा केंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। अब आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMAS) ने कहा है कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए जयपुर में 5 सितंबर को अपराह्न 3 बजे दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस सूत्रों ने बताया कि जयपुर के उन 2 परीक्षा केंद्रों पर जहां बिजली आपूर्ति में समस्या से हुए व्यवधान की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

दो केंद्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा

बता दें कि देश के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस दौरान जयपुर के सीतापुरा में मौजूद दो आईओएन डिजिटल जोन केंद्र पर बिजली आपूर्ति में समस्या के कारण 2,445 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। प्रभावित केंद्र आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा (परीक्षा केंद्र संख्या 41682 और 41683) हैं। NBEMAS के अनुसार, प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए जयपुर में 5 सितंबर को अपराह्न तीन बजे दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कंप्यूटर 6 से 7 बार बंद होने का दावा

परीक्षार्थियों ने दावा किया कि परीक्षा के दौरान उनके कंप्यूटर 6 से 7 बार बंद हुए। दोबारा चालू करने पर कुछ कंप्यूटरों पर कुछ ही सवाल दिखे और फिर बंद हो गए। इस बीच कई कंडिडेट परीक्षा केंद्र बाहर आ गए और प्रोटेस्ट किया। उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने (एनबीईएमस) कहा कि प्रभावित छात्रों की फिर से परीक्षा ली जाएगी। इसमें सिर्फ प्रभावित उम्मीदवार ही शामिल होंगे।

दोबारा परीक्षा और बदले प्रवेश पत्र की दी जाएंगी जानकारियां

प्रभावित अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा और बदले हुए प्रवेश पत्र समेत अन्य जानकारियां अलग से दी जाएंगी। एनबीईएमस ने जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बैठक भी बुलाई है। सीतापुर स्थित केंद्र में परीक्षा शुरू होने में ही देरी हुई। परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होनी थी लेकिन पूरे इंतजाम नहीं होने के कारण देरी हुई। हंगामे को देखते हुए पुलिस तैनात करनी पड़ी।

बिजली आपूर्ति बाधित होने की होगी जांच

बताया जाता है कि जयपुर के सीतापुरा में आयन डिजिटल जोन के दो केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा बिजली की समस्या के कारण पूरी नहीं हो सकी। बिजली की समस्या के कारण अभ्यर्थियों को सवाल हल करने में परेशानी हुई। अब कमेटी बिजली आपूर्ति बाधित होने की परिस्थितियों की जांच करेगी और व्यवधान के कारणों का पता लगाएगी।

तय समय में देगी जांच रिपोर्ट

कमेटी में राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी और केंद्रीय बिजली प्राधिकरण के एक वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारी को शामिल किया गया है। कमेटी मामले की जांच कर के तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें