होमएग्ज़ाम्सNEET PG 2026 री-एग्जाम आज, जयपुर के 5 केंद्रों पर 2 हजार 499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 री-एग्जाम आज, जयपुर के 5 केंद्रों पर 2 हजार 499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

NEET PG 2026 री-एग्जाम आज, जयपुर के 5 केंद्रों पर 2 हजार 499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए विभिन्न विभागों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.…

5 सितंबर 2026 को 02:29 am बजे
NEET PG 2026 री-एग्जाम आज, जयपुर के 5 केंद्रों पर 2 हजार 499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सौजन्य से:- etvbharat.com

NEET PG 2026 री-एग्जाम आज, जयपुर के 5 केंद्रों पर 2 हजार 499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए विभिन्न विभागों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Published : September 5, 2026 at 6:58 AM IST

जयपुर : नीट पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन शनिवार को जयपुर में आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (आयुर्विज्ञान) की ओर से होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी. जयपुर में परीक्षा के लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 2 हजार 499 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा : हाल ही में 30 अगस्त को आयोजित नीट-पीजी परीक्षा के दौरान जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन, आईडीजेड सीतापुरा के दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति में समस्या आने के कारण कुछ अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे. ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा के लिए शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 280, अलंकार महिला पीजी महाविद्यालय में 350, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में 640, ऑरोबिंदो इंटरनेशनल स्कूल जयपुर में 340 और श्री बालाजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 889 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

सुरक्षा से लेकर बिजली तक पुख्ता इंतजाम : जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए विभिन्न विभागों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था करने को कहा गया है. वहीं, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसके अलावा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आईटी एवं संचार विभाग को तकनीकी व्यवस्थाएं, पीएचईडी को पेयजल, चिकित्सा विभाग को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और नगर निगम को साफ-सफाई एवं अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण, सुचारू एवं निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें