NEET साल में 4 बार, बोर्ड का वेटेज और नया पैटर्न... 2027 से पूरी तरह बदलने वाला MBBS-BDS एग्जाम सिस्टम
NEET New Changes Advice: नीट यूजी 2027 में बड़े बदलावों को लेकर हाई-पावर्ड टास्क फोर्स को कई तरह के सुझाव मिल रहे हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है। इनमें नीट यूजी एग्जाम साल में चार बार होना चाहिए, 12वीं बोर्ड रिजल्ट के…

सौजन्य से:- Navbharat Times
NEET New Changes Advice: नीट यूजी 2027 में बड़े बदलावों को लेकर हाई-पावर्ड टास्क फोर्स को कई तरह के सुझाव मिल रहे हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है। इनमें नीट यूजी एग्जाम साल में चार बार होना चाहिए, 12वीं बोर्ड रिजल्ट के मार्क्स का वेटेज जोड़ा जाना चाहिए और एग्जाम पैटर्न में बदलाव होना चाहिए आदि भी शामिल हैं।
NEET UG 2027 overhaul Latest News: देश में बड़े परीक्षा सुधारों का रोडमैप तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा मंत्रालय में परीक्षा सुधारों पर बैठकें हो रही है। वहीं बड़े बदलावों के लिए बनाई गई हाई पावर्ड टास्क फोर्स को भी कई महत्वपूर्ण सुझाव मिल रहे हैं। एंट्रेंस टेस्ट में बैठने के क्या ज्यादा मौके मिलेंगे? क्या बोर्ड एग्जाम के नंबरों की भी वेटेज दी जाए? ऐसे कुछ सवालों को लेकर मंथन चल रहा है।
शिक्षाविद और बीजेपी सांसद ने बताया समाधान
शिक्षाविद और बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल का कहना है कि अगर उम्मीदवार को एक से डेढ़ साल में 4 बार एंट्रेंस टेस्ट में बैठने का मौका मिले और उसके बेस्ट स्कोर को माना जाए तो 90 प्रतिशत तक समस्याओं का समाधान हो सकता है।
डॉ. मित्तल ने कहा कि वह उच्च स्तरीय समिति से मिलने का समय मांगेंगे और कमेटी के सामने अपनी बात रखेंगे। उनका कहना है किमेडिकल एंट्रेंस टेस्ट नीट यूजी के लिए छात्र 10वीं के बाद या कुछ तो पहले से ही तैयारी करने लग जाते हैं और उसका एडमिशन केवल एक दिन में तीन घंटे की परीक्षा पर निर्भर करता है।
ये छात्र के मानसिक तनाव का सबसे बड़ा कारण है क्योंकि उसे लगता है कि अगर उस दिन वह बेहतर नहीं कर पाया तो करियर खत्म हो जाएगा। इसी चीज का फायदा एग्जाम में गड़बड़ी करने वाले लोग भी उठाते हैं।
JEE मेन 2 बार होता है और बेस्ट स्कोर चुना जाता है। अभी मेडिकल टेस्ट एक ही बार होता है। जबकि इंजीनियरिंग, मेडिकल जैसे बड़े एंट्रेंस टेस्ट में बैठने के लिए छात्र को एक से डेढ़ साल में चार मौके मिलने चाहिए और जो बेस्ट स्कोर हो, उसे मान लिया जाना चाहिए।डॉ. अशोक कुमार मित्तल, शिक्षाविद और राज्यसभा सांसद (बीजेपी)
उन्होंने कहा, '11वीं के आखिर से ये मौके मिलने लगें और 12वीं का रिजल्ट आने तक वह चार बार एंट्रेंस दे सकें। अगर एक ही टेस्ट पर निर्भर रहेंगे तो परीक्षा को लेकर समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हो सकता। जहां तक एग्जाम फीस की बात है तो उसको कम से कम रखा जा सकता है।'
पूरी तरह से बदल जाएगा NEET-UG 2027
मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET-UG 2027 का पैटर्न पूरी तरह से बदल जाएगा। पेन एंड पेपर मोड से कंप्यूटर बेस्ड यानी CBT मोड में आ जाएगा। अब कमेटी के सामने यह सवाल भी है कि क्या जेईई की तरह नीट को भी एक से ज्यादा बार आयोजित किया जाए। इस तरह से मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेने वाले छात्रों के पास भी ज्यादा मौके होंगे।
करियर काउंसलर आलोक बंसल का कहना है कि एंट्रेंस टेस्ट के साथ- साथ बोर्ड एग्जाम के नंबरों को भी कुछ वेटेज मिलनी चाहिए और वह कमेटी को यह राय देना चाहते हैं कि स्कूलों में बोर्ड एग्जाम देने वाले बच्चे क्लासेज में कम जा रहे हैं और इससे उनकी सीखने की क्षमता पर असर पड़ रहा है।
ऐसे में कुछ न कुछ वेटेज तो बोर्ड एग्जाम की होनी चाहिए। डीयू जैसे संस्थान में जब सीयूईटी स्कोर से सीटें नहीं भर रही तो पिछले दो साल से डीयू में 12वीं के नंबरों के आधार पर भी एडमिशन हो रहे है।
पहले की कमेटी को मिले थे ये सुझाव
पहले की कमेटी इस बात पर करीब-करीब सहमत थी कि एंट्रेंस टेस्ट वर्ष में एक बार से ज्यादा हों। जेईई परीक्षा वर्ष में दो बार होती है, उसी तरह से एंट्रेंस टेस्ट एक बार नहीं बल्कि कई बार होने चाहिए। इसके पॉजिटिव रिजल्ट सामने आएंगे। छात्रों का तनाव तो कम होगा ही, साथ ही कोचिंग पर निर्भरता भी कम होगी।
स्कूलों को एंट्रेंस टेस्ट के लिए एकेडमिक प्लानिंग में शामिल करना चाहिए लेकिन स्कूल कोचिंग सेंटर में कन्वर्ट नहीं होने चाहिए। छात्रों को गुमराह करने वाले विज्ञापनों को रोका जाए। साथ ही हर कोचिंग सेंटर में फैकल्टी की क्वालिफिकेशन और सफलता दर के दावों की जांच के लिए भी नियम होने चाहिए।
लेखक के बारे मेंभूपेंद्र शर्माभूपेंद्र शर्मा नवभारत टाइम्स में असिस्टेंट एडिटर है और एजुकेशन, हेल्थ, आयुष, आवास मंत्रालय कवर करते है। पिछले 24 वर्षो से रिपोर्टिंग कर रहे है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

