होमएग्ज़ाम्सRajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी डेट जारी; 12वीं स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर को, स्नातक लेवल एग्जाम जनवरी में
एग्ज़ाम्स

Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी डेट जारी; 12वीं स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर को, स्नातक लेवल एग्जाम जनवरी में

टॉप सर्च Santosh Kumar | September 24, 2026 | 09:30 AM IST | 1 min read ग्रेजुएट-लेवल सीईटी परीक्षा मूल रूप से 1-3 दिसंबर के लिए प्रस्तावित थी। अब यह 16, 17 और 18 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। आरएसएसबी के अध्यक्ष आ…

24 सितंबर 2026 को 05:02 am बजे
Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी डेट जारी; 12वीं स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर को, स्नातक लेवल एग्जाम जनवरी में

सौजन्य से:- Careers360

टॉप सर्च

Santosh Kumar | September 24, 2026 | 09:30 AM IST | 1 min read

ग्रेजुएट-लेवल सीईटी परीक्षा मूल रूप से 1-3 दिसंबर के लिए प्रस्तावित थी। अब यह 16, 17 और 18 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी।

आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने राजस्थान सीईटी एग्जाम डेट की घोषणा की है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2026 की तारीखों में अहम बदलाव किए हैं। स्थानीय निकाय चुनावों के कारण दोनों स्तरों की परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया गया है। पहले, सीनियर सेकेंडरी सीईटी 23-25 अक्टूबर को होनी थी; अब इसे 1 से 3 दिसंबर के बीच आयोजित करने के लिए री-शेड्यूल किया गया है। आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने इसकी घोषणा की है।

बताया गया है कि ग्रेजुएट-लेवल सीईटी परीक्षा मूल रूप से 1-3 दिसंबर के लिए प्रस्तावित थी। अब यह 16, 17 और 18 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। इस लेवल के लिए लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

बोर्ड ने यह फैसला उम्मीदवारों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए लिया है। नई डेट से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा। लगभग 40 लाख उम्मीदवारों ने दोनों परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

सीईटी राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। केवल वे उम्मीदवार ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं जो इस परीक्षा में सफल होते हैं। स्कोरकार्ड की वैधता 3 वर्ष है।

उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्रों और शिफ्ट के बारे में जानकारी परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी की जाएगी।

इस बार सीईटी में बड़े बदलाव किए गए हैं। पहली बार नेगेटिव मार्किंग सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत हर गलत जवाब के लिए एक-तिहाई अंक काटा जाएगा। राजस्थान सीईटी आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

MakeCAREERS360

My Trusted SourceAdd as a preferred source on google

[

अगली खबर

]

आयोग ने अब कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और टेंटेटिव आंसर की एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दी हैं। कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग-इन करके इन्हें देख सकते हैं।

Santosh Kumar

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
UPSC NDA 2 result 2026 expected soon: Check date, link and steps here
एग्ज़ाम्स

UPSC NDA 2 result 2026 expected soon: Check date, link and steps here

आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया

यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती सितंबर माह में होगी पूरी, जल्द जारी होगा परीक्षा का परिणाम
 - up home guard recruitment 2026 results expected this september month
एग्ज़ाम्स

यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती सितंबर माह में होगी पूरी, जल्द जारी होगा परीक्षा का परिणाम - up home guard recruitment 2026 results expected this september month

CBSE tightens student detail correction rules, warns schools over incomplete requests
एग्ज़ाम्स

CBSE tightens student detail correction rules, warns schools over incomplete requests

राजस्थान: पीटीआई भर्ती परीक्षा में भाई की जगह डमी बनकर बैठा, सरकारी नौकरी भी मिली; जानें कैसे खुला राज
एग्ज़ाम्स

राजस्थान: पीटीआई भर्ती परीक्षा में भाई की जगह डमी बनकर बैठा, सरकारी नौकरी भी मिली; जानें कैसे खुला राज

जमुई बैड टच कांड की जांच करेंगी लेडी सिंघम; DU से की पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक, IPS दीप्ति मोनाली का शानदार सफर
 - ips deepti monali leads jamui case sit first female sdpo
एग्ज़ाम्स

जमुई बैड टच कांड की जांच करेंगी लेडी सिंघम; DU से की पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक, IPS दीप्ति मोनाली का शानदार सफर - ips deepti monali leads jamui case sit first female sdpo

5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से - Balotra News
एग्ज़ाम्स

5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से - Balotra News

UP NEET Rank List 2026 OUT: Download Round 2 Rank List
एग्ज़ाम्स

UP NEET Rank List 2026 OUT: Download Round 2 Rank List

ताज़ा ख़बरें