MHT CET BTech Admission 2026: अभी भी बीटेक में एडमिशन लेने का मौका, CAP राउंड के लिए 14 सितंबर तक आवेदन
CET Engineering Admission 2026: बीटेक और BE कोर्सेस सहित अभी इंजीनियरिंग एडमिशन का मौका है। कैंडिडेट्स अब 14 सितंबर तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए CET सेल की CAP प्रक्रि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
CET Engineering Admission 2026: बीटेक और BE कोर्सेस सहित अभी इंजीनियरिंग एडमिशन का मौका है। कैंडिडेट्स अब 14 सितंबर तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए CET सेल की CAP प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। यहां पूरी जानकारी देख सकते हैं।
Maharashtra CET Engineering Admission 2026: बीटेक सहित अन्य टेक्नोलाॅजी कोर्से में एडमिशन लेने की सोच रहे कैंडिडेट्स के लिए अभी भी मौका है। महाराष्ट्र स्टेट काॅमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए तकनीकी शिक्षा से जुड़े अलग-अलग UG और पीजी प्रोफेशलन कोर्स में अंतमि तारीख संशोधित की है। नए शेड्यूल के अनुसार, छात्रों के लिए दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 है।
यह डेडलाइन सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के साथ-साथ संस्थान स्तर पर होने वाले वैकेंट राउंड पर भी लागू होगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अभी बीटेक में सीट मिली है या जो एडमिशन प्रोसेस में शामिल हैं तो उन्हें तय समय से पहले सभी प्रक्रिया पूरी करनी होंगी।
14 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा एडमिशन
महाराष्ट्र CET सेल के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, तकनीकी शिक्षा से जुड़े कोर्सेस में एडमिशन की प्रक्रिया को 14 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा। कैंडिडेट्स को केवल सीट अलाॅट होने के बाद यह नहीं समझना है कि उनकी सीट पक्की हो गई है, बल्कि एडमिशन की सभी जरूरी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करनी होंगी। इसमें फीस सबमिशन और सिस्टम रिपोर्टिंग भी शामिल है।
BTech के CAP राउंड में शामिल छात्रों के लिए जरूरी अपडेट
जिन उम्मीदवारों नेBTech और BE एडमिशन के लिए CAP में हिस्सा लिया है तो उनके लिए यह डेडलाइन महत्वपूर्ण है। अगर किसी उम्मीदवार को CAP प्रक्रिया के दौरान सीट आवंटित हुई है तो उसे निर्धारित नियमों के अनुसार सीट स्वीकार करने, फीस जमा करने और अन्य जरूरी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होंगी।
इंस्टीट्यूशनल वैकेंसी राउंड भी डेडलाइन में शामिल
संशोधित अंतिम तारीख केवल CAP प्रक्रिया तक सीमित नहीं है। इंस्टीट्यूशन लेवल वैकेंसी राउंड्स के माध्यम से एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स पर भी 14 सितंबर की डेडलाइन लागू होगी। इसलिए जिन छात्रों ने काॅलेज स्तर पर उपलब्ध खाली सीटों के लिए आवेदन किया है तो उन्हें भी समय रहते अपना दाखिला पूरा करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट और AICTE के आदेश के बाद बदली तारीख
सेल ने बताया कि संशोधित एडमिशनल डेडलाइन संबंधित सुप्रीप कोर्ट के 12 अगस्त 2026 के आदेश और AICTE के 13 अगस्त 2026 के संशोधित एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार तय की गई है। CET सेल ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर 2026-27 सत्र के लिए संबंधित तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रमों में एडमिशन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 निर्धारित की है।
छात्रों को क्या करना चाहिए?
BTech/BE एडमिशन प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को 14 सितंबर से पहले अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। CAP या वैकेंट राउंड से सीट पालने वाले छात्रों की सीट की स्थिति, फीस भुगतान और सिस्टम रिपोर्टिंग को चेक करना चाहिए। साथ ही किसी भी नए अपडेट या निर्देश के लिए महाराष्ट्र सीईटी सेल की ऑफिशियल वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर लिस्ट देखें।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

