होमएग्ज़ाम्सएम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर
एग्ज़ाम्स

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर एम्स नॉर्सेट-11 प्रीलिम्स 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के पहले चरण में कुल 55,967 उम्मीदवार सफल हुए…

19 सितंबर 2026 को 06:02 am बजे
एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर

सौजन्य से:- amarujala.com

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर

एम्स नॉर्सेट-11 प्रीलिम्स 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के पहले चरण में कुल 55,967 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 18 सितंबर को नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 11 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

नॉरसेट-11 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। चरण-1 की परीक्षा 12 सितंबर 2026 को हुई, जबकि चरण-2 की परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित हुई।

पहले चरण में 55,967 उम्मीदवार सफल

एम्स नॉर्सेट 11 की पहली चरण की परीक्षा में कुल 1,00,804 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 55,967 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल हुए हैं। इस भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी और रिजल्ट के अनुसार 12,638 उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

दो चरणों में होती है चयन प्रक्रिया

एम्स नॉरसेट-11 की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा होती है। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलता है। इनमें 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड से, जबकि 80 प्रश्न नर्सिंग विषय से होते हैं। हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

दूसरे चरण में NORCET मुख्य परीक्षा होती है। इसमें 160 प्रश्न होते हैं और परीक्षा की अवधि 180 मिनट रहती है। सभी प्रश्न नर्सिंग विषय और केस आधारित होते हैं। इसमें भी गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। अंतिम मेरिट सूची केवल मुख्य परीक्षा यानी Stage-II में मिले अंकों के आधार पर तैयार होती है।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पे मैट्रिक्स लेवल-7 में होगी। यह ग्रुप-बी का पद है। इसमें 7वें वेतन आयोग के अनुसार 9,300-34,800 (ग्रेड पे 4,600 के पूर्व संशोधित वेतनमान के समकक्ष) वेतन के साथ केंद्र सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

कैसे देखें रिजल्ट?

- सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

- होमपेज पर NORCET-11 Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर या लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें
एग्ज़ाम्स

एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड - upsssc forest guardwildlife guard exam city details 2026 released and candidates can download it with 5 steps

AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in
एग्ज़ाम्स

AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in

Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India
एग्ज़ाम्स

Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India

VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल
एग्ज़ाम्स

VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल

वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News
एग्ज़ाम्स

वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News

Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा
पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश
एग्ज़ाम्स

Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश

ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा के घोषित परिणाम में 141 अभ्यर्थी पास
एग्ज़ाम्स

ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा के घोषित परिणाम में 141 अभ्यर्थी पास

ताज़ा ख़बरें