होमएग्ज़ाम्सMaharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की संभावित टाइम टेबल जारी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं
एग्ज़ाम्स

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की संभावित टाइम टेबल जारी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की संभावित टाइम टेबल जारी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी महाराष्ट्र बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में हो…

18 सितंबर 2026 को 06:02 am बजे
Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की संभावित टाइम टेबल जारी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

सौजन्य से:- Hindustan

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की संभावित टाइम टेबल जारी, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी महाराष्ट्र बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है

Maharashtra Board Exam 2027: अगर आप महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र हैं और साल 2027 में आप बोर्ड एग्जाम देने की तैयारी जोरों से कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंरि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी महाराष्ट्र बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक HSC यानी कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षाएं 8 फरवरी से 16 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, SSC यानी कक्षा 10वीं की लिखित परीक्षाएं 15 फरवरी से 11 मार्च 2027 तक चलेंगी।

संभावित तारीखों की घोषणा

छात्रों के लिए गौर करने वाली बात यह है कि बोर्ड ने इन तारीखों को संभावित बताया है। तारीखों की घोषणा अभी इसलिए की गई है, ताकि स्कूलों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों और छात्रों को अपने शैक्षणिक कैलेंडर की योजना बनाने और परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं HSC परीक्षा 2027 का शेड्यूल

आपको बता दें कि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल, मौखिक और इंटरनल असेसमेंट परीक्षाएं 20 जनवरी से 6 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद HSC की लिखित परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च 2027 तक चलेंगी।

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं SSC परीक्षा 2027 का शेड्यूल

इसके अलावा कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल, ग्रेडेड, मौखिक और इंटरनल असेसमेंट परीक्षाएं 28 जनवरी से 13 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। SSC की लिखित परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2027 तक चलेंगी।

नौ डिविजनल बोर्डों के तहत होंगी परीक्षाएं

बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं राज्य के नौ डिविजनल बोर्डों के तहत आयोजित की जाएंगी। इनमें पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण शामिल हैं।

बाद में जारी होगा विषयवार टाइमटेबल

बोर्ड ने साफ किया है कि अभी जारी की गई तारीखें फरवरी-मार्च 2027 की परीक्षाओं की संभावित तारीखें हैं। लिखित परीक्षाओं का विषयवार टाइमटेबल बाद में अलग से जारी किया जाएगा। इसी तरह प्रैक्टिकल, ग्रेडेड, मौखिक और इंटरनल असेसमेंट परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसलिए छात्रों को परीक्षा की तैयारी और अन्य योजनाएं बनाने से पहले बोर्ड द्वारा जारी अंतिम टाइमटेबल को ही मान्य मानना चाहिए। छात्रों को सलाह है कि वे महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली आगे की सूचनाओं पर नजर रखें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा आंसर की 2026-27 पीडीएफ
एग्ज़ाम्स

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा आंसर की 2026-27 पीडीएफ

Maharashtra HSC, SSC exams 2027 dates released: Class 12 exams from February 8, SSC exams from February 15
एग्ज़ाम्स

Maharashtra HSC, SSC exams 2027 dates released: Class 12 exams from February 8, SSC exams from February 15

JKBOSE Exam 2026 Date: जम्मू-कश्मीर कक्षा दसवीं परीक्षा की डेटशीट जारी, एग्जाम 19 अक्टूबर से स्टार्ट - jkbose class 10 date sheet 2026 released and exam will be released on 19 october
एग्ज़ाम्स

JKBOSE Exam 2026 Date: जम्मू-कश्मीर कक्षा दसवीं परीक्षा की डेटशीट जारी, एग्जाम 19 अक्टूबर से स्टार्ट - jkbose class 10 date sheet 2026 released and exam will be released on 19 october

HPSC HCS Mains Result 2026: हरियाणा पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड - hpsc hcs mains result 2026 released and candidates can download the result with one click only

यूपी PCS Mains Result घोषित, 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का बुलावा
एग्ज़ाम्स

यूपी PCS Mains Result घोषित, 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का बुलावा

जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं का डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं का डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

कल्पवृक्ष कॉलेज में डी फार्मेसी 2026-27 में प्रवेश, RUHS काउंसलिंग का द्वितीय चरण शुरू - Pilani News
एग्ज़ाम्स

कल्पवृक्ष कॉलेज में डी फार्मेसी 2026-27 में प्रवेश, RUHS काउंसलिंग का द्वितीय चरण शुरू - Pilani News

अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन:  फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - Bhopal News
एग्ज़ाम्स

अब दिसंबर में होगी टीईटी, 5 अक्टूबर तक आवेदन: फरवरी और मार्च में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण लिया फैसला - Bhopal News

ताज़ा ख़बरें