होमएग्ज़ाम्सMaa Shakumbhari University Admissions: यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, अब डाउनलोड होंगे ऑफर लेटर - maa shakumbhari university admissions download offer letters
एग्ज़ाम्स

Maa Shakumbhari University Admissions: यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, अब डाउनलोड होंगे ऑफर लेटर - maa shakumbhari university admissions download offer letters

Maa Shakumbhari University Admissions: यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, अब डाउनलोड होंगे ऑफर लेटर Maa Shakumbhari University Admissions: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक व परा…

14 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
Maa Shakumbhari University Admissions: यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, अब डाउनलोड होंगे ऑफर लेटर
 - maa shakumbhari university admissions download offer letters

सौजन्य से:- jagran.com

Maa Shakumbhari University Admissions: यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, अब डाउनलोड होंगे ऑफर लेटर

Maa Shakumbhari University Admissions: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है।

HighLights

- पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न, मंगलवार को ऑफर लेटर डाउनलोड होंगे।

- बुधवार और गुरुवार को विश्वविद्यालय व कॉलेजों में प्रवेश।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई।

पंजीकृत छात्र-छात्राएं मंगलवार को आफर लेटर डाउनलोड कर अपनी पसंद के कालेज में जमा करा सकेंगे। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर और कालेजों में प्रवेश करा सकेंगे।

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक स्तर पर संचालित बीबीए और बीकाम में 60-60 सीटें हैं, जबकि परास्नातक स्तर पर संचालित 28 पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें हैं। विश्वविद्यालय परिसर में कुल 960 सीटों के सापेक्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों में अभी 510 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश कराया है।

परिसर में एमएसी केमिस्ट्री और एमएससी जूलाजी में सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि अन्य पाठ्यक्रमों में 40 से 50 प्रतिशत तक सीटें बची हुई हैं। इसके अलावा मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में 10 राजकीय महाविद्यालय, 11 एडेड महाविद्यालय तथा 196 निजी कालेज संबद्ध हैं।

प्रवेश समन्वयक ने बताया कि इन कालेजों में स्नातक और परास्नातक स्तर पर संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में एक लाख 12 हजार से ज्यादा सीटें हैं। इसके सापेक्ष अबतक 46,203 दाखिले हो चुके हैं। एडेड और राजकीय महाविद्यालयों में ज्यादातर पाठ्यक्रमों में एससी और ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों के साथ ही अनारक्षित सीटें फुल हो चुकी हैं, लेकिन ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की सीटें काफी संख्या में रिक्त पड़ी हुई हैं। निजी कालेजों में 50 से ज्यादा सीटें खाली पड़ी हैं।

अकेले जेवी जैन कालेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में ईडब्ल्यूएस की 196 सीटें रिक्त हैं। इनमें सर्वाधिक सीटें बीए में हैं। बीए में ईडल्ब्यूएस कैटेगरी की 67 सीटें रिक्त हैं जबकि एक सामान्य सीट रिक्त है। वहीं बीकाम में 18 और बीएससी गणित में ईडब्ल्यूएस कैटगरी की 24 सीटें खाली हैं।

प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने बताया कि कालेज में ज्यादातर पाठ्यक्रमों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं की सीटें अभी खाली चल रही हैं। ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्र-छात्राएं बुधवार और गुरुवार को कालेज में दाखिला करा सकते हैं। अन्य कैटेगरी में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।

प्रवेश समन्वयक ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए मंगलवार को आफर लेटर जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर 16 व 17 सितंबर को छात्र-छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमाें में दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कालेजों में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। ऐसे में अब प्रवेशित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्पेशल कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी ताकि पूर्व निर्धारित समय पर ही परीक्षा कराई जा सकें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें