अभी भी IIT में एडमिशन का मौका, क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग का नया कोर्स, बिना JEE स्कोर दाखिला
IIT Delhi Admission Without JEE: आईआईटी दिल्ली ने क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग से जुड़ा नया कोर्स शुरू किया है। इस प्रोग्राम में एडमिशन अभी चल रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें दाखिले के लिए JEE स्कोर जरूरी नहीं है।…

सौजन्य से:- Navbharat Times
IIT Delhi Admission Without JEE: आईआईटी दिल्ली ने क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग से जुड़ा नया कोर्स शुरू किया है। इस प्रोग्राम में एडमिशन अभी चल रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें दाखिले के लिए JEE स्कोर जरूरी नहीं है। यहां इस कोर्स के लिए योग्यता, अवधि, फीस और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल जान लें।
IIT Delhi New Course Admission 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलाॅजी के बढ़ते इस्तेमाल के बीच क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग तेजी से उभरते क्षेत्र बन रहे हैं। इसी दिशा में आईआईटी दिल्ली ने क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग का सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें प्रवेश के लिए JEE स्कोर जरूरी नहीं है।
ऐसे उम्मीदवार भी इस तरह के एडवांस्ड टेक्नोलाॅजी कोर्स का विकल्प देख सकते हैं जो जेईई के माध्यम से आईआईटी में एडमिशन नहीं ले पाए हैं। इस कोर्स में क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग जैसे जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिलता है। यहां जान लें कि इस सर्टिफिकेशन कोर्स की डिटेल और एडमिशन कैसे होगा और इसकी फीस।
IIT दिल्ली का क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग कोर्स क्या है?
अभी क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग टेक्नोलाॅजी की दुनिया में नए अवसर के लिए जाने जा रहे हैं। आईआईटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, क्वाटम कंप्यूटिंग टेक्नोलाॅजी की मदद से कठिन गणनाओं को तेज करने की क्षमता रखती है। वहीं, मशीन लर्निंग डेटा से पैटर्न समझर अच्छा परिणाम देने में मदद करती है। दोनों तकनीकों को साथ इस्तेमाल करने से डेटा प्रोसेसिंग, माॅडल ट्रेनिंग और जटिल समस्याओं को हल करने के लिए नए तरीके इस्तेमाल हो रहे हैं।
इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए आईआईटी दिल्ली का यह कोर्स डिजाइन किया गया है। इस कोर्स की पढ़ाई के बाद फाइनेंस, हेल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी और अन्य क्षेत्रों में जाया जा सकता है। यह कोर्स 6 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम है।
एडमिशन के लिए JEE स्कोर जरूरी नहीं, क्लास का ये रहेगा समय
इस प्रोग्राम की ऑनलाइन क्लास हर शनिवार और रविवार सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इस कोर्स में दाखिले के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) स्कोर की जरूरत नहीं है। कैंडिडेट्स के पास BTech/BE,BCA/MCA,BSc किसी भी स्ट्रीम से या फिर मैथमेटिक्स में BA/MA की डिग्री होनी चाहिए। जो भी कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं तो वे इस प्रोग्राम की डिटेल देख सकते हैं-
क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीनल लर्निंग की डिटेल स्टडी
लाइव ट्यूटोरियल और लैब प्रैक्टिस सेशन
IIT दिल्ली के अनुभवी फैकल्टी द्वारा पढ़ाई
छात्रों के सवालों के लिए डाउट क्लियरिंग सेशन
एक दिन का कैंपस इमर्शन करने का वैकल्पिक अवसर
जो कैंडिडेट्स मूल्यांकन में कम से कम 50% अंक हासिल करेंगे तो उन्हें CEPIIT दिल्ली से ‘सफल समापन का प्रमाण-पत्र’ (Certificate of Successful Completion) मिलेगा। जिन उम्मीदवारों की उपस्थिति 50% होगी तो उन्हें CEP IIT दिल्ली से ‘भागीदारी का प्रमाण-पत्र’ (Certificate of Participation) मिलेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाला विभाग भारती स्कूल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट IIT दिल्ली है।
IITD के क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग कोर्स की फीस
IIT दिल्ली के इस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की कुल फीस 1,79,000 रुपये और 18% GST है। इसके अलावा आवेदन के समय 1,000 रुपये और 18% GST एप्लीकेशन फीस देनी होगी। प्रोग्राम फीस को 3 किस्तों में जमा किया जा सकता है। फीस और भुगतान की जानकारी इस प्रकार कर सकते हैं-
नोट- कैंडिडेट्स पर 18% GST फीस के ऊपर अलग से लागू होगा। 1,000 रुपये + 18% GST की आवेदन फीस नॉन-रिफंडेबल और नॉन-ट्रांसफरेबल है। यह राशि प्रोग्राम फीस में एडजस्ट नहीं की जाएगी।
IIT New Course के लिए 8 जनवरी 2027 तक आवेदन
IIT दिल्ली के क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग में सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की अवधि 6 महीने है। यह कोर्स ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रोग्राम की शुरुआत 9 जनवरी 2027 से होगी और यह 30 जून 2027 तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 8 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रोग्राम eVIDYA कैटेगरी के तहत है और एडमिशन ओपन हैं।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

