आईबीपीएस आरआरबी भर्ती: परीक्षा कब होगी, एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा, चयन कैसे होगा? अच्छे से समझ लें पूरी जानकारी
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती: परीक्षा कब होगी, एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा, चयन कैसे होगा? अच्छे से समझ लें पूरी जानकारी IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी भर्ती में 13,706 पदों पर चयन होना है। प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसं…

सौजन्य से:- Amar Ujala
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती: परीक्षा कब होगी, एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा, चयन कैसे होगा? अच्छे से समझ लें पूरी जानकारी
IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी भर्ती में 13,706 पदों पर चयन होना है। प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या होगा, गलत उत्तर पर कितने अंक कटेंगे और अंतिम चयन किस आधार पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कार्यालय सहायक और अधिकारी वर्ग के पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेते हैं। हालांकि, परीक्षा पास करने के लिए सबसे अहम है परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, मार्किंग स्कीम समेत सभी जरूरी बातों की जानकारी होना।
अगर आप भी इस भर्ती की तैयारी कर रहे थे, या इसमें हिस्सा लेने वाले हैं तो परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया अच्छे से समझ लें। इससे आपको अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
सबसे पहले जानें भर्ती से जुड़ी जरूरी तिथियां क्या हैं?
प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है। भर्ती प्रक्रिया का संभावित शेड्यूल इस प्रकार है:
अब समझें चयन कैसे होगा?
इस भर्ती के तहत निम्न पदों की वैकेंसी भरी जानी हैं:
- ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस)
- ऑफिसर स्केल-I
- ऑफिसर स्केल-II
- ऑफिसर स्केल-III
इन पदों के लिए परीक्षा और चयन की प्रक्रिया एक जैसी नहीं है।
- ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) और ऑफिसर स्केल-I के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी।
- ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III के लिए एकल स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- ऑफिसर वर्ग के अंतिम चयन में साक्षात्कार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें कितना लगेगा शुल्क
ऑफिसर पदों पर अंतिम चयन कैसे होगा?
ऑफिसर स्केल-I, II और III के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के साथ साक्षात्कार भी शामिल होगा। अंतिम मेरिट इस आधार पर तैयार होगी:
- ऑनलाइन परीक्षा का महत्व - 80 प्रतिशत
- साक्षात्कार का महत्व - 20 प्रतिशत
ऑफिस असिस्टेंट का चयन किस आधार पर होगा?
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पद के लिए अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए ऑफिसर वर्ग की तरह साक्षात्कार नहीं होगा। इसलिए ऑफिस असिस्टेंट पद के उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है।
ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I एग्जाम पैटर्न?
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी और इसे 45 मिनट में पूरा करना होगा।
इस परीक्षा में दोनों विषयों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है। इसलिए उम्मीदवारों को सिर्फ सवाल हल करने की गति ही नहीं, बल्कि निर्धारित समय के अनुसार तैयारी करने पर भी ध्यान देना होगा।
मुख्य परीक्षा पैटर्न
मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा अधिकतम 200 अंकों की होगी और इसके लिए कुल 120 मिनट का समय मिलेगा।
ऑफिसर स्केल-II और III का एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा?
ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की जगह एकल स्तर की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तर्कशक्ति, वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी या हिंदी भाषा, कंप्यूटर ज्ञान और मात्रात्मक योग्यता एवं आंकड़ा विश्लेषण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे। विशेषज्ञ ऑफिसर पदों के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट तक हो सकती है।
क्या आईबीपीएस आरआरबी भर्ती में निगेटिव मार्किंग है?
हां... आईबीपीएस आरआरबी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षाओं में नकारात्मक अंकन लागू होगा। किसी प्रश्न का उत्तर गलत होने पर उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा। यानी 1 अंक वाले प्रश्न का उत्तर गलत होने पर 0.25 अंक कम हो जाएंगे।
परीक्षा की तैयारी करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना पहला कदम है। प्रारंभिक परीक्षा में समय काफी सीमित रहेगा। वहीं मुख्य परीक्षा में पांच अलग-अलग हिस्सों से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को खास तौर पर इन बातों पर ध्यान देना चाहिए:
- प्रारंभिक परीक्षा में दोनों विषयों के लिए अलग-अलग समय है।
- मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्नों के लिए 120 मिनट मिलेंगे।
- गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।
- ऑफिसर स्केल-II और III के लिए एकल स्तर की परीक्षा होगी।
- ऑफिसर वर्ग के अंतिम चयन में साक्षात्कार के अंक भी जोड़े जाएंगे।
- ऑफिस असिस्टेंट के लिए मुख्य परीक्षा का प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

