होमएग्ज़ाम्सDU Admission 2026: 67 कॉलेजों में 13,433 सीटें खाली क्यों रह गईं? सामने आई वजह, देखें कॉलेज-कोर्स वाइज List
एग्ज़ाम्स

DU Admission 2026: 67 कॉलेजों में 13,433 सीटें खाली क्यों रह गईं? सामने आई वजह, देखें कॉलेज-कोर्स वाइज List

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हाल ही में खाली सीटों की जानकारी दी है। ऑफिशियल डिटेल्स के मुताबिक, डीयू के 67 कॉलेजों में अब भी कुल 13,433 यूजी कोर्सेज की सीटें खाली हैं। इसलिए, यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड-1 के जरिए…

26 अगस्त 2026 को 04:38 pm बजे
DU Admission 2026: 67 कॉलेजों में 13,433 सीटें खाली क्यों रह गईं? सामने आई वजह, देखें कॉलेज-कोर्स वाइज List

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हाल ही में खाली सीटों की जानकारी दी है। ऑफिशियल डिटेल्स के मुताबिक, डीयू के 67 कॉलेजों में अब भी कुल 13,433 यूजी कोर्सेज की सीटें खाली हैं। इसलिए, यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड-1 के जरिए एडमिशन पाने का एक और मौका दिया है। स्टूडेंट्स डीयू एडमिशन के ऑफिशियल पोर्टल admission.uod.ac.in के जरिए स्पॉट राउंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन का आखिरी मौका 24 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे तक है।

ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, 'दिखाई गई खाली सीटें 23-08-2026 को दोपहर 1:00 बजे तक की स्थिति के अनुसार हैं। सीटों की सही संख्या में डेटा मिलान, एडमिशन वापस लेने, कैंसिलेशन, शिकायतों के समाधान आदि के कारण बदलाव हो सकता है। स्पॉट राउंड के दौरान एडमिशन वापस लेने की प्रक्रिया सस्पेंड रहेगी।'

DU CSAS UG 2026 स्पॉट राउंड 1: कैटेगरी वाइज खाली सीटें

कुल 13,433 खाली सीटों में से कैटेगरी वाइज खाली सीटों की संख्या इस प्रकार है-

कौन अप्लाई कर सकता है?

सिर्फ वे रजिस्टर्ड CSAS (UG) आवेदक स्पॉट राउंड में हिस्सा लेने के लिए योग्य हैं, जिनका 22 अगस्त 2026 या उसके बाद तक कहीं भी एडमिशन नहीं हुआ है। योग्य आवेदकों को अपने डैशबोर्ड के जरिए 'स्पॉट एडमिशन' का ऑप्शन चुनना होगा।

वे सिर्फ उन्हीं प्रोग्राम और कॉलेज कॉम्बिनेशन को चुन सकते हैं जहां उनकी कैटेगरी में सीटें उपलब्ध हों। स्पॉट एडमिशन राउंड में शामिल होने के लिए कैंडिडेट को अपने डैशबोर्ड से 'स्पॉट एडमिशन' का ऑप्शन चुनना होगा।

कॉलेज और कोर्स वाइज सीटें कैसे चेक करें?

- सबसे पहले डीयू एडमिशन पोर्टल https://admission.uod.ac.in पर जाएं।

- होमपेज पर, 'Vacant Seats for Spot Round-I' लिंक पर क्लिक करें।

- स्क्रीन पर कॉलेज, कैटेगरी और कोर्स वाइज सीटों की पीडीएफ खुल जाएगी, इसे चेक करें।

- पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले सकते हैं।

- अभी कॉलेज, कोर्स और कैटेगरी वाइज डीयू की खाली सीटें चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-

खाली क्यों रह गईं DU UG की 13000 से ज्यादा सीटें?

डीयू में अंडरग्रेजुएट कोर्स की सीटें खाली रहने की पीछे स्टूडेंट्स को सीट बदलने या छोड़ने का ऑप्शन देना, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, कोर्स की मांग समेत कई कारण हैं-

- दूसरे संस्थानों में एडमिशन: बहुत से स्टूडेंट्स CUET के अलावा JEE-NEET जैसी परीक्षाओं में बैठते हैं। दूसरे एंट्रेंस एग्जाम में अच्छा स्कोर पाने की वजह से बहुत से स्टूडेंट्स मेडिकल, इंजीनियरिंग, स्टेट यूनिवर्सिटीज या कॉलेजों में चले जाते हैं। इसीलिए डीयू काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान सीट सरेंडर या विड्रो का ऑप्शन दिया जाता है ताकि खाली सीटें दूसरे कैंडिडेट्स को मिल सकें।

- लोकेशन का असर: स्टूडेंट्स कॉलेज चुनते समय लोकेशन और घर से दूरी का भी ध्यान रखते हैं। आमतौर पर नॉर्थ और साउथ कैंपस की सीटें जल्दी भर जाती हैं, जबकि ऑफ कैंपस और दूर-दराज इलाकों के कॉलेजों की सीटें खाली रह जाती हैं। DU के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता का कहना है कि स्टूडेंट्स मेन कैंपस से दूर-दराज के इलाकों के कॉलेज में बहुत कम एडमिशन लेते हैं। अगर लेते हैं तो उनमें से कुछ बाद में सीट छोड़ देते हैं।

- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस: रेगुलर राउंड्स में सीट अलॉट होने के बाद भी कई स्टूडेंट्स डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सीटें खारिज हो जाती हैं। इसके अलावा दिए गए समय पर फीस न भरना भी एक बड़ी वजह है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें