होमएग्ज़ाम्सCGPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, प्रशासनिक अधिकारी कर रहे गाइड
एग्ज़ाम्स

CGPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, प्रशासनिक अधिकारी कर रहे गाइड

CGPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, प्रशासनिक अधिकारी कर रहे गाइड अभ्यर्थियों को मॉक इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पहले पंजीयन कराना होगा. रितेश तंबोली की रिपोर्ट. By ETV Bharat Chhattisgarh Team Publ…

3 सितंबर 2026 को 09:29 pm बजे
CGPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, प्रशासनिक अधिकारी कर रहे गाइड

सौजन्य से:- etvbharat.com

CGPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, प्रशासनिक अधिकारी कर रहे गाइड

अभ्यर्थियों को मॉक इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पहले पंजीयन कराना होगा. रितेश तंबोली की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 3, 2026 at 10:16 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर के टिकरापारा स्थित नूतन स्कूल में एक विशेष और पूर्णतः निशुल्क मॉक इंटरव्यू की शुरुआत की आज से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगी. मॉक इंटरव्यू में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे के बीच में नूतन स्कूल टिकरापारा पहुंचकर अपना पंजीयन करना होगा.

CGPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू

CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025 के माध्यम से इस बार 14 डिप्टी कलेक्टर, 28 डीएसपी और 51 नायब तहसीलदार समेत कुल 265 शीर्ष प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों का चयन किया जाना है. मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, आगामी 21 तारीख से आयोग द्वारा अंतिम साक्षात्कार (इंटरव्यू) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार के अंक बेहद निर्णायक और महत्वपूर्ण होते हैं. अभ्यर्थियों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए नूतन स्कूल टिकरापारा में शुरू किए जा रहे.

पर्सनालिटी डेवलपमेंट और बॉडी लैंग्वेज बेहतर करना सिखाएंगे

निशुल्क मॉक इंटरव्यू में उम्मीदवारों को साक्षात्कार से जुड़े हर बारीक पहलू की तैयारी कराई जाएगी. इसमें विशेष रूप से पर्सनालिटी डेवलपमेंट और बॉडी लैंग्वेज जैसे विषयों पर कमांड करने के गुर सिखाए जाएंगे. इसके साथ ही करंट अफेयर महत्वपूर्ण सवालों और उसके जवाब पर भी फोकस किया जाएगा. इस मॉक इंटरव्यू की खासियत है कि यह मॉक इंटरव्यू सफल प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा लिया जा रहा है. उनके वास्तविक अनुभवों का सीधा लाभ अभ्यर्थियों को मिलेगा.

प्रवेश के लिए नियम एवं शर्तें

यह मॉक इंटरव्यू पूरी तरह से निशुल्क है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को केवल अपनी मुख्य परीक्षा में सफल होने का आधिकारिक प्रमाण पत्र/दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा. इस प्रतिष्ठित संस्था द्वारा साल 2003 से ही छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए निशुल्क यूपीएससी , पीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी लगातार कराई जा रही है. संस्था का एकमात्र उद्देश्य राज्य के होनहार युवाओं को बिना किसी आर्थिक बाधा के देश और प्रदेश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचाना है.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें