होमएग्ज़ाम्सपरीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर हो कार्रवाई, CGL चयनित अभ्यर्थियों की दलील, नियुक्ति न रोकी जाए
एग्ज़ाम्स

परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर हो कार्रवाई, CGL चयनित अभ्यर्थियों की दलील, नियुक्ति न रोकी जाए

परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर हो कार्रवाई, CGL चयनित अभ्यर्थियों की दलील, नियुक्ति न रोकी जाए JSSC-CGL चयनित उम्मीदवार न्याय मंच ने कहा है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया को सुरक्षित रखा जाना चाहिए.…

12 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर हो कार्रवाई, CGL चयनित अभ्यर्थियों की दलील, नियुक्ति न रोकी जाए

सौजन्य से:- ETV Bharat

परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर हो कार्रवाई, CGL चयनित अभ्यर्थियों की दलील, नियुक्ति न रोकी जाए

JSSC-CGL चयनित उम्मीदवार न्याय मंच ने कहा है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया को सुरक्षित रखा जाना चाहिए. राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Published : September 12, 2026 at 6:32 PM IST

रांचीः JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थी न्याय मंच ने शनिवार को प्रेस कॉंफ्रेंस कर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को सुरक्षित रखने की मांग की. मंच ने कहा कि परीक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर अनियमितता की शिकायत है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन उसका असर उन अभ्यर्थियों पर नहीं पड़ना चाहिए, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया में मेहनत कर सफलता हासिल की है.

परीक्षा परिणाम रद्द होने की चर्चा ने चिंता बढ़ाईः चयनित अभ्यर्थी न्याय मंच

अभ्यर्थियों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए करीब छह लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. परीक्षा में लगभग 30 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि करीब 26 हजार ने तीनों पेपर दिए. अंतिम चरण में लगभग दो हजार अभ्यर्थियों का चयन हुआ. मंच ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए करीब एक साल से कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं. ऐसे में परीक्षा परिणाम रद्द होने की चर्चा ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है.

मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों में 600 से अधिक आदिवासी उम्मीदवार शामिल हैं. इनमें बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं. सीमित संसाधनों के बीच वर्षों तक तैयारी करने के बाद वे चयन प्रक्रिया के अंतिम पड़ाव तक पहुंचे हैं. ऐसे में परीक्षा से जुड़े कुछ आरोपों के आधार पर पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठने से इन अभ्यर्थियों के सामने फिर से अनिश्चितता खड़ी हो गई है.

दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिएः चयनित अभ्यर्थी न्याय मंच

अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. किसी एक या कुछ अभ्यर्थियों पर लगे आरोपों के कारण पूरी चयन प्रक्रिया में शामिल सभी सफल उम्मीदवारों को प्रभावित करना उचित नहीं होगा. मंच ने कहा कि दोषियों और निर्दोष अभ्यर्थियों के बीच अंतर करते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्रेस कॉंफ्रेंस में अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि चयन प्रक्रिया को लेकर बार-बार सामने आ रहे बदलावों से उम्मीदवार मानसिक दबाव में हैं. वर्षों की तैयारी, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति के इंतजार के बाद अब भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

चयनित उम्मीदवारों को अवसर मिलेः चयनित अभ्यर्थी न्याय मंच

मंच ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की. साथ ही कहा कि जांच की प्रक्रिया के दौरान निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता बंद नहीं किया जाना चाहिए. अभ्यर्थियों ने सरकार से पूरे मामले में ऐसा समाधान निकालने की अपील की, जिससे यदि कहीं गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो और योग्य चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति का अवसर मिल सके.

इसे भी पढ़ें-

JPSC-JSSC परीक्षा मामलाः OMR से लेकर डिजिटल सिस्टम तक में सेंधमारी

SPECIAL: JPSC परीक्षा घोटाला: अभय तिवारी चलाता था कथित ‘सेटिंग’ का खेल! सामने आई पूरी कहानी

सीआईडी ने कोडरमा से दो युवकों को किया गिरफ्तार, JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं धांधली का आरोप

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें