लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती बोर्ड घेरा: बोले- फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया, एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow: Ex Army Men Protest UP Police Recruitment Board Over Hiring लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती बोर्ड घेरा:बोले- फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया, एडमिट कार्ड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow: Ex Army Men Protest UP Police Recruitment Board Over Hiring
लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती बोर्ड घेरा:बोले- फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया, एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सोमवार को करीब 300 पूर्व सैनिकों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का घेराव कर दिया। अचानक बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के पहुंचने से भर्ती बोर्ड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे यूपी पुलिस 2025 आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थी हैं। उनका आरोप है कि लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उन्हें फिजिकल टेस्ट से पहले ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है। उनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है।
‘फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया’
पूर्व सैनिक गौरव सिंह ने कहा, हम ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे हैं। इसके लिए हमें प्रशस्ति पत्र भी मिला है। आज हमें यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में शामिल होने नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी हमसे बात तक नहीं कर रहे हैं। सब कुछ जानते हुए भी उत्तर प्रदेश सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है।”
उन्होंने कहा, हमने 2025 की सिपाही भर्ती का फॉर्म भरा था। लिखित परीक्षा दी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हुआ। अब फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड नहीं दिया जा रहा है। जब फिजिकल टेस्ट का समय करीब आया तो कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश की, लेकिन फेल बता रहा है।
गौरव सिंह ने बताया कि वह वाराणसी से लखनऊ अपनी मांग को लेकर आए हैं। उनके मुताबिक भर्ती के नियमों को ध्यान में रखकर उन्होंने आवेदन किया था, लेकिन अब उन्हें फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती बोर्ड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभ्यर्थियों से बात नहीं कर रहे हैं।
गौरव सिंह ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “मोदी सरकार कहती है कि हमने देश के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अगर किया होता तो आज हमारी यह हालत नहीं होती। आज हम लोग डर-डर की ठोकर खा रहे हैं।
3 तस्वीरें देखिए…
‘हमारी सेवा कि कोई कर नहीं ’
भर्ती में नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। यह योगी सरकार की सूची समझी साजिश है जो पूर्व सैनिकों को नौकरी से दूर करने की कोशिश कर रही है । यह लोग जिस नियम का हवाला दे रहे हैं वह गलत है अगर ऐसा कोई नियम होता तो हमारा फॉर्म ही एक्सेप्ट ना होता, उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के साथ भेदभाव कर रही है। कहा जा रहा है कि हम पेंशनधारी हैं तो हमने जो सेना में रहकर अपनी जवानी कुर्बान किया खून पसीना बहाया उसकी कोई कीमत नहीं है। 16 साल तक हमने भारतीय सेना में सेवा दिया।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार इंटर परीक्षा 2027: शिक्षकों की डायरेक्ट्री अपडेट शुरू

GATE 2027: फिर बदला IIT गेट का शेड्यूल, अब बिना लेट फीस इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन, नोट करें एग्जाम डेट्स

पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित: 560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन - Bhopal News

SSC CGL 2026 Admit Card: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म, जानें पात्रता

JEE AIR 1 returned to IIT Kanpur inspired by Swades, now studies brain of a mosquito

Rajasthan LDC Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद, जानें मेरिट लिस्ट लिंक

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Jhalrapatan News
ताज़ा ख़बरें
- AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges
- Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
- Kerala NEET PG 2026 Branch-Wise Cutoff: Category-Wise Closing Rank
- बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा: जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
- बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन
- RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें
- From IIT Madras student to IIT director abroad: Meet Preeti Aghalayam, first woman to lead an IIT- Moneycontrol.com

