BHU Admission 2026: अभी भी बीएचयू में एडमिशन का मौका, नीट वालों के लिए वेटरनरी कोर्स में आवेदन शुरू, देखें डिटेल
BHU NEET UG 2026 Veterinary Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में अभी भी एडमिशन का मौका है। पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन यानी BVSc & AH में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस कोर्स में प्रवेश NEET UG 2026…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
BHU NEET UG 2026 Veterinary Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में अभी भी एडमिशन का मौका है। पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन यानी BVSc & AH में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस कोर्स में प्रवेश NEET UG 2026 के स्कोर के आधार पर मिलेगा। जो भी एडमिशन लेना चाहते हैं तो यहां पूरी जानकारी कर लें।
Medical Course BHU UG Admission 2026: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एडमिशन का मौका है। विश्वविद्यालय ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी (BVSc & AH) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कोर्स में एडमिशन NEET UG 2026 के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। जो भी कैंडिडेट्स इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे 20 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां इस कोर्स में आवेदन से जुड़ी डिटेल देख लें।
BHU में BVSc & AH कोर्स के लिए आवेदन शुरू
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान डिपार्टमेंट ने B.V.Sc. & A.H. के एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया BHU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से पूरी करनी होगी।
NEET वाले 20 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
विश्वविद्यालय ने बताया कि इस प्रवेश के लिए NEET UG 2026 स्कोर जरूरी है। एडमिशन प्रक्रिया में आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
ऐसे में जिन्होंने NEET UG 2026 परीक्षा दी है और B.V.Sc. & A.H. में सरकारी काॅलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं तो वे अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन और आगे के अपडेट के लिए BHU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल को देखना जरूरी है।
BHU ने बताया- कब जारी होगा पहला रिजल्ट?
BHU के जारी शेड्यूल के मुताबिक, वेटरनरी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया का पहला रिजल्ट 28 सितंबर 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद दूसरे राउंड का रिजल्ट 1 अक्टूबर और तीसरे राउंड का रिजल्ट 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय ने इन तारीखों को संभावित बताया है।
खाली सीटों के लिए होगा Mop-Up राउंड
अगर एडमिशन के शुरुआती राउंड के बाद सीटें खाली रहती हैं तो विश्वविद्यालय Mop-Up राउंड आयोजित करेगा। BHU के अनुसार Mop-Up राउंड के लिए खाली सीटों की जानकारी 14 अक्टूबर 2026 को एडमिशन पोर्टल पर जारी की जाएगी। अगर शुरुआती राउंड में सीट नहीं मिलती है तो आगे अवसर दिए जा सकते हैं।
15 अक्टूबर से शुरू हो सकती हैं कक्षाएं
विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार, B.V.Sc. & A.H. के लिए रिपोर्टिंग और कक्षाएं शुरू होने की संभावित तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। हालांकि, BHU ने इसे भी संभावित शेड्यूल के तौर पर जारी किया है। कैंडिडेट्स को प्रवेश लेने से पहले BHU की ओर से जारी आधिकारिक एडमिशन नोटिस और संबंधित दिशा-निर्देश देखने चाहिए।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

