होमएग्ज़ाम्सAU PhD Admission : 2 सितंबर से पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, अभ्यर्थी पात्रता-आरक्षण नियम यहां देखें - allahabad university phd admission 2026 27 candidates online apply from sep 2
एग्ज़ाम्स

AU PhD Admission : 2 सितंबर से पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, अभ्यर्थी पात्रता-आरक्षण नियम यहां देखें - allahabad university phd admission 2026 27 candidates online apply from sep 2

AU PhD Admission : 2 सितंबर से पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, अभ्यर्थी पात्रता-आरक्षण नियम यहां देखें Allahabad University PhD Admission इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया…

2 सितंबर 2026 को 04:29 am बजे
AU PhD Admission : 2 सितंबर से पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, अभ्यर्थी पात्रता-आरक्षण नियम यहां देखें
 - allahabad university phd admission 2026 27 candidates online apply from sep 2

सौजन्य से:- Jagran

AU PhD Admission : 2 सितंबर से पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, अभ्यर्थी पात्रता-आरक्षण नियम यहां देखें

Allahabad University PhD Admission इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके ...और पढ़ें

HighLights

- इवि ने जारी की पीएचडी प्रवेश की अधिसूचना, एक से अधिक विषय में आवेदन के लिए अलग पंजीकरण

- 25 सितंबर तक मौका, दिसंबर 2025 और जून 2026 के यूजीसी/सीएसआईआर-नेट मान्य

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Allahabad University PhD Admissionइलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। पीएचडी में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण दो सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

पीएचडी प्रवेश में दिसंबर 2025 और जून 2026 में आयोजित यूजीसी/सीएसआइआर-नेट परीक्षाओं के परिणामों को मान्य माना जाएगा। इसके अलावा संबंधित पात्रता के अनुसार बायोटेक्नोलाजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीईटी-डीबीटी), डीएचआर-ब्रेट, नेशनल बोर्ड फार हायर मैथमेटिक्स डाक्टोरल स्कालरशिप परीक्षा, विश्वेश्वरैया पीएचडी स्कीम, गेट, जेस्ट, आइसीएआर की निर्धारित अवधि में आयोजित परीक्षाओं को भी प्रवेश के लिए स्वीकार किया जाएगा।

इन परीक्षाओं की मान्यता संबंधित विषय और पात्रता शर्तों के अधीन होगी। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर के अनुसार जो अभ्यर्थी एक से अधिक विषय में पीएचडी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक विषय के लिए अलग आनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और अलग-अलग पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। यानी एक आवेदन से कई विषयों के लिए दावेदारी नहीं की जा सकेगी।

पीएचडी प्रवेश में केंद्र सरकार और यूजीसी के निर्धारित आरक्षण नियमों के अनुसार सीटों का आरक्षण किया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 7.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (नान-क्रीमी लेयर) के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित है। इसके अलावा दिव्यांगजन के लिए पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू होगा।

Allahabad University PhD Admission प्रवेश निदेशक प्रो. कपिंदर के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी के पीएचडी उपाधि प्रदान करने संबंधी न्यूनतम मानक एवं प्रक्रिया विनियम-2022, समय-समय पर किए गए संशोधनों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी अध्यादेश के प्रावधानों के अनुसार संचालित होगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें