होमएग्ज़ाम्सAmethi News: सत्यापन पूरा, अब सॉफ्टवेयर तय करेगा बोर्ड परीक्षा केंद्र
एग्ज़ाम्स

Amethi News: सत्यापन पूरा, अब सॉफ्टवेयर तय करेगा बोर्ड परीक्षा केंद्र

{"_id":"6aa6f918226624e7ea079e96","slug":"verification-complete-software-will-now-determine-board-exam-centers-amethi-news-c-96-1-ame1002-175586-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सत्य…

13 सितंबर 2026 को 08:02 pm बजे
Amethi News: सत्यापन पूरा, अब सॉफ्टवेयर तय करेगा बोर्ड परीक्षा केंद्र

सौजन्य से:- amarujala.com

{"_id":"6aa6f918226624e7ea079e96","slug":"verification-complete-software-will-now-determine-board-exam-centers-amethi-news-c-96-1-ame1002-175586-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सत्यापन पूरा, अब सॉफ्टवेयर तय करेगा बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Amethi News: सत्यापन पूरा, अब सॉफ्टवेयर तय करेगा बोर्ड परीक्षा केंद्र

Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST

लखनऊ ब्यूरो

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST

विज्ञापन

अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विद्यालयों की ओर से पोर्टल पर अपलोड की गईं अवस्थापना संबंधी सूचनाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है। अब सत्यापित विवरण सॉफ्टवेयर में दर्ज किया जाएगा। निर्धारित मानकों के आधार पर विद्यालयों को अंक मिलेंगे और इन्हीं के आधार पर मेरिट तैयार होगी। मेरिट के अनुसार संभावित परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा।

जिले में नियमित परीक्षार्थियों के लिए 246 विद्यालयों की सूचनाएं केंद्र निर्धारण में शामिल हैं। इन विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 45,685 नियमित परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 26,329 और इंटरमीडिएट के 19,356 विद्यार्थी हैं। केंद्र निर्धारण में विद्यालय के स्तर और प्रबंधन के साथ परीक्षार्थी धारण क्षमता, सीसी कैमरे और अन्य संसाधनों को आधार बनाया जाएगा। इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय को 20 और हाईस्कूल स्तर के विद्यालय को 10 अंक मिलेंगे।

प्रबंधन के आधार पर राजकीय विद्यालय को 50, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय को 40 और स्ववित्तपोषित विद्यालय को 20 अंक दिए जाएंगे। परीक्षार्थी क्षमता के आधार पर 500 की क्षमता वाले विद्यालय को 10, 750 को 20 और एक हजार या अधिक क्षमता वाले विद्यालय को 30 अंक मिलेंगे।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था होने पर 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इन अंकों के आधार पर राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों की अलग-अलग मेरिट तैयार होगी। इसके बाद संभावित केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि 246 विद्यालयों की सूचनाएं प्रक्रिया में शामिल हैं। सत्यापन पूरा हो चुका है। अब निर्धारित मानकों के अनुसार सॉफ्टवेयर से आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

21 को जारी होगी पहली सूची

मेरिट के आधार पर संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची 21 सितंबर तक जारी होगी। इसके बाद प्रधानाचार्य या प्रबंधक 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति आपत्तियों का परीक्षण कर निस्तारण करेगी। आवश्यक संशोधन के बाद 29 अक्तूबर तक अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी।

सुरक्षा मानक पूरे करना अनिवार्य

परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्ष, स्ट्रांग रूम, उत्तर पुस्तिका कक्ष और सीलिंग-पैकिंग कक्ष में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे होना जरूरी है। कम से कम 30 दिन की रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ डबल लॉक स्ट्रांग रूम, चारदीवारी, सुरक्षित मुख्य द्वार, अग्निशमन यंत्र, पर्याप्त पेयजल, अलग-अलग शौचालय और निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी अनिवार्य है। गलत जियो लोकेशन या भ्रामक सूचना देने पर कार्रवाई का प्रावधान है। नियमित परीक्षार्थियों के अलावा जिले में 433 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 106 और इंटरमीडिएट के 327 विद्यार्थी शामिल हैं। इनका केंद्र भी बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार आवंटित किया जाएगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें