होमएग्ज़ाम्सउत्तराखंड में एक हफ्ते में जारी होगा इन 969 पदों का रिजल्ट, लाइन में 400 से ज्यादा पद
एग्ज़ाम्स

उत्तराखंड में एक हफ्ते में जारी होगा इन 969 पदों का रिजल्ट, लाइन में 400 से ज्यादा पद

उत्तराखंड में एक हफ्ते में जारी होगा इन 969 पदों का रिजल्ट, लाइन में 400 से ज्यादा पद उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड एक हफ्ते के भीतर 969 पदों पर हुए भर्ती परीक्षा का परिणाम करेगा जारी,361 पदों के लिए परीक्षा होनी बाक…

4 सितंबर 2026 को 05:29 pm बजे
उत्तराखंड में एक हफ्ते में जारी होगा इन 969 पदों का रिजल्ट, लाइन में 400 से ज्यादा पद

सौजन्य से:- ETV Bharat

उत्तराखंड में एक हफ्ते में जारी होगा इन 969 पदों का रिजल्ट, लाइन में 400 से ज्यादा पद

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड एक हफ्ते के भीतर 969 पदों पर हुए भर्ती परीक्षा का परिणाम करेगा जारी,361 पदों के लिए परीक्षा होनी बाकी

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : September 4, 2026 at 10:22 PM IST

देहरादून: उत्तराखंड में 900 से ज्यादा पदों पर अगले एक हफ्ते में रिजल्ट जारी होने जा रहा है. काफी समय से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी मेडिकल बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में जहां 969 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी मिलने जा रही है, तो वहीं करीब 400 से ज्यादा पदों पर भी भर्ती के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ रही है.

एक हफ्ते के भीतर जारी होगा 969 पदों पर परिणाम: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर सामने आई है. प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने जा रही है. उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 969 पदों पर अगले एक हफ्ते के भीतर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने की तैयारी है. इनमें श्रम विभाग के लिए मेडिकल ऑफिसर के 47 पद, हेल्थ वर्कर यानी एएनएम के 335 पद और नर्सिंग ऑफिसर के 587 पद शामिल हैं.

इन पदों के लिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है. खास बात ये है कि इन 969 पदों के परिणाम जारी होने के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया को बड़ी गति मिलने जा रही है. लंबे समय से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी को दूर करने की कवायद चल रही है. ऐसे में इन भर्तियों के पूरा होने से स्वास्थ्य सेवाओं के मानव संसाधन को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

1300 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया: दरअसल, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के स्तर पर इस समय 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है. इनमें कुछ पद ऐसे हैं, जिनकी परीक्षाएं हो चुकी हैं और परिणाम जारी होना बाकी है. जबकि, कुछ पदों पर विज्ञप्ति जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ऐसे अभ्यर्थी अब परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कुछ नए पद ऐसे भी हैं, जिनके लिए बोर्ड को अधियाचन मिल चुका है और अब विज्ञापन जारी किया जाना है.

969 पदों का रिजल्ट सबसे पहले: स्वास्थ्य विभाग में फिलहाल सबसे बड़ी संख्या उन पदों की है, जिनकी भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. श्रम विभाग के लिए मेडिकल ऑफिसर के 47 पदों, हेल्थ वर्कर यानी एएनएम के 335 पदों और नर्सिंग ऑफिसर के 587 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा चुकी है. अब इन सभी पदों के परिणाम जारी होने हैं.

तीनों भर्तियों को मिलाकर कुल 969 पद हैं. यानी अगले एक हफ्ते में इन पदों का रिजल्ट जारी होने के बाद 969 अभ्यर्थियों के सरकारी सेवा में चयन का रास्ता साफ होगा. खास तौर पर नर्सिंग ऑफिसर के 587 पद और हेल्थ वर्कर के 335 पद स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं. क्योंकि, सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल मानव संसाधन की जरूरत लगातार बनी हुई है.

"इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बोर्ड के स्तर पर चल रही भर्तियों की स्थिति की जानकारी ली गई है. बैठक में ये देखा गया कि विभाग की ओर से कितने पदों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है, कितने पदों पर विज्ञप्ति जारी हो चुकी है और किन पदों पर परीक्षा या परिणाम की प्रक्रिया लंबित है."- सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड

मंत्री उनियाल ने अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भी भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. ताकि, लंबे समय से खाली चल रहे पदों को जल्द भरा जा सके. इसके साथ ही विभाग में वर्तमान में रिक्त पदों की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है. विभागीय अधिकारियों से यह जानकारी मांगी गई है कि अलग-अलग संवर्गों में कितने पद खाली हैं और उनमें से कितने पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है.

361 पदों पर विज्ञप्ति जारी, परीक्षा की तारीख का इंतजार: 969 पदों के परिणाम के अलावा 361 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति पहले ही जारी की जा चुकी है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं, लेकिन अब उन्हें परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार है. इन 361 पदों में प्रोफेसर के 8 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 46 पद, मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में नर्सिंग ऑफिसर के 103 पद, नर्सिंग ऑफिसर के 196 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर स्टैटिस्टिशियन के 8 पद शामिल हैं.

यानी इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक कदम आगे बढ़ चुकी है. विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा चुके हैं, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं होने के कारण भर्ती का अगला चरण शुरू नहीं हो पाया है. अब बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने का इंतजार है. इन परीक्षाओं के आयोजन के बाद ही इन पदों पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी.

48 पदों पर जल्द निकलेगा विज्ञापन: इसके अलावा 48 पद ऐसे हैं, जिनके लिए चयन बोर्ड को अधियाचन मिल चुका है. बोर्ड स्तर पर इन पदों को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है और अब विज्ञापन जारी किया जाना बाकी है. विज्ञापन जारी होने के बाद ही इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. इनमें एक्स-रे टेक्नीशियन के 18 पद और ट्यूटर (नर्सिंग) के 30 पद शामिल हैं. यानी आने वाले समय में इन दोनों संवर्गों के 48 पदों पर भी युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलने जा रहा है.

इस तरह देखा जाए तो चयन बोर्ड के स्तर पर 969 पद परिणाम के अंतिम चरण में हैं. 361 पद परीक्षा चरण की ओर बढ़ रहे हैं और 48 पद विज्ञापन जारी होने की कतार में हैं. इन सभी को जोड़ने पर कुल 1,378 पद बनते हैं. यानी 1,300 से ज्यादा पदों पर स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया किसी न किसी चरण में चल रही है.

रिक्त पदों का पूरा आंकड़ा जुटा रहा विभाग: स्वास्थ्य विभाग की कोशिश अब केवल मौजूदा भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने तक सीमित नहीं है. विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों से खाली पदों का पूरा ब्यौरा भी मांगा है. ताकि, आने वाले समय में नए पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजने की प्रक्रिया तेज की जा सके. सरकार का फोकस खासतौर पर सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन की कमी दूर करने पर है.

डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ तक बड़ी संख्या में पदों को भरने की जरूरत महसूस की जा रही है. ऐसे में यदि बोर्ड मौजूदा भर्ती प्रक्रिया को तय समय में पूरा करता है और विभाग की ओर से खाली पदों का अधियाचन समय पर भेजा जाता है, तो आने वाले महीनों में स्वास्थ्य विभाग में भर्ती का सिलसिला और तेज हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें