होम›एग्ज़ाम्स›90 दिवसीय योग प्रशिक्षण की परीक्षा आयोजित
एग्ज़ाम्स

90 दिवसीय योग प्रशिक्षण की परीक्षा आयोजित

90 दिवसीय योग प्रशिक्षण की परीक्षा आयोजित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जामा में परीक्षा आयोजित की गई। जामा क्षेत्र के 60 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जहां उ…

24 सितंबर 2026 को 08:02 pm बजे
90 दिवसीय योग प्रशिक्षण की परीक्षा आयोजित

सौजन्य से:- Hindustan

90 दिवसीय योग प्रशिक्षण की परीक्षा आयोजित

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जामा में परीक्षा आयोजित की गई। जामा क्षेत्र के 60 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जहां उन्हें योगासन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। सफल अभ्यर्थियों को कौशल विकास प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

जामा, प्रतिनिधि। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती दुमका के तत्वावधान में संचालित 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जामा क्षेत्र के कुल 60 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। बताया गया कि प्रखंड के लगला में 40 तथा जामा के सुगनीबाद में 20 प्रशिक्षणार्थियों ने 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा के उपरांत सफल अभ्यर्थियों को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कौशल विकास प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

संस्थान की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को योग के क्षेत्र में रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। परीक्षा को लेकर प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह देखा गया। मौके पर संस्थान के कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आजीविका दर्शन हेम्ब्रम, पर्यवेक्षक विनोद कुमार, पुरुषोत्तम दर्वे सहित अन्य उपस्थित थे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें