ग्रेटर नोएडा में कौशल विकास को मिलेगी नई उड़ान, ट्रेड शो में 16 कौशलों का होगा लाइव डेमो - up trade show skill development youth empowerment in greater noida
ग्रेटर नोएडा में कौशल विकास को मिलेगी नई उड़ान, ट्रेड शो में 16 कौशलों का होगा लाइव डेमो उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी कौशल विकास मिशन का पवेलियन युवाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ेगा। इसमें ...और पढ़ें High…

सौजन्य से:- Jagran
ग्रेटर नोएडा में कौशल विकास को मिलेगी नई उड़ान, ट्रेड शो में 16 कौशलों का होगा लाइव डेमो
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी कौशल विकास मिशन का पवेलियन युवाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ेगा। इसमें ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कौशल विकास मिशन का भव्य पवेलियन।
- 'स्किल मंच' युवाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ेगा।
- 16 कौशलों का लाइव डेमो और 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' लॉन्च।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार दुनिया प्रदेश के युवाओं की असीम प्रतिभा और कौशल से रूबरू होगी। योगी सरकार के युवाओं को रोजगार, करियर और उद्यमिता से जोड़ने के विजन को विस्तार देते हुए इस वर्ष यूपी कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में कई अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस ट्रेड शो में पहली बार ‘स्किल मंच’ की शुरुआत हो रही है, जो युवाओं को न सिर्फ हुनरमंद बनाएगा, बल्कि सफल उद्यमियों की कहानियों के जरिए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार की राह भी दिखाएगा।
16 कौशलों का लाइव डेमो और 360 वर्ग मीटर का भव्य पवेलियन
इस वर्ष कौशल विकास मिशन का पवेलियन पहले से अधिक व्यापक और इंटरैक्टिव रूप में सामने आ रहा है। हॉल नंबर-7 के ग्राउंड फ्लोर पर 360 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित इस पवेलियन में 16 विभिन्न कौशल स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यहां पारंपरिक कारीगरी के साथ-साथ उभरते हुए आधुनिक कौशलों का लाइव प्रदर्शन (डेमो) किया जाएगा। इसके माध्यम से देश-विदेश से आने वाले आगंतुक कौशल की बारीकियों और कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकेंगे।
'स्किल मंच' और खुद करके सीखने (DIY) का अनूठा अनुभव
पवेलियन का सबसे बड़ा आकर्षण इंटरैक्टिव 'खुद करें' (Do It Yourself) गतिविधियां होंगी। आगंतुक सिर्फ दर्शक नहीं रहेंगे, बल्कि वे स्टॉल पर जाकर स्वयं कौशल से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा, इस बार पहली बार शुरू किए जा रहे 'स्किल मंच' पर शिक्षाविद, कौशल विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार की बदलती संभावनाओं और करियर निर्माण के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ना है।
सफलता की कहानियां और B2B संवाद से खुलेंगे रोजगार के द्वार
कौशल विकास केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उद्यमिता का आधार है—इस संदेश को पुख्ता करने के लिए मिशन से प्रशिक्षित युवा उद्यमी भी पवेलियन का हिस्सा बनेंगे। ये युवा अपनी सफलता की कहानियां साझा कर अन्य युवाओं को प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही, उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच बी-टू-बी (B2B) संवाद के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे कौशल विकास के क्षेत्र में नए सहयोग और साझेदारियों के अवसर तलाशे जा सकें।
'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' का होगा शुभारंभ
ट्रेड शो के दौरान व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। यह पोर्टल युवाओं, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को नए समाधान पेश करने का बेहतरीन अवसर देगा। मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार, इस पवेलियन का मूल उद्देश्य केवल कौशल का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि इसे अनुभव, संवाद, नवाचार और युवाओं की उपलब्धियों के साथ जोड़कर एक समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
India’s vocational education moves from degrees to skills - The Times of India

Dibber India and MEPSC Sign Landmark Agreement to Launch ‘Dibber International Educator Training Program’ Under Skill India – Outlook Business

Dibber India and MEPSC Sign Landmark Agreement to Launch ‘Dibber International Educator Training Program’ Under Skill India

Cambridge curriculum aligns with NEP 2020 vision of greater choice for students: Official - Press Trust of India

समस्तीपुर के पूसा में जुटेंगे कृषि शिक्षा के दिग्गज, ग्रीन स्किल्स से एग्री-टेक तक बनेगा रोडमैप - stalwarts of agricultural education to gather in pusa samastipur roadmap to be drawn up covering everything from green skills to agri tech

Cambridge curriculum aligns with NEP 2020 vision of greater choice for students: Official

DU: KYS submits agreement to Jesus and Mary College principal, demands hostel facility

Statsguru: Tighter visa regulations weigh on overseas education travel
ताज़ा ख़बरें
- India’s Education Crisis: When Degrees Fail to Prepare Youth for Work
- Could your Indian degree soon carry more weight across BRICS countries?
- The degree economy's disbalance
- The degree's economy disbalance
- CMP डिग्री कॉलेज में UG प्रवेश की मेरिट जारी, 11 सितंबर को काउंसिलिंग; अभ्यर्थी यहां देखें नंबर - prayagraj cmp degree college ug admission merit list and counselling declared
- Nearly half of Indian students eye overseas education for better jobs: Report - Daily Excelsior
- Planning to Study Abroad? IDP’s Guwahati Education Fair Brings Global Universities Under One Roof
- NEET PG 2026 Marks vs Rank: Check Score-Wise Rank Analysis

