होमएग्ज़ाम्सऔरंगाबाद: 60 हजार छात्र देंगे इंटर परीक्षा, 18 से शुरू
एग्ज़ाम्स

औरंगाबाद: 60 हजार छात्र देंगे इंटर परीक्षा, 18 से शुरू

औरंगाबाद में 60 हजार से अधिक छात्र देंगे इंटर की परीक्षा, 259 संस्थानों में 18 सितंबर से शुरू होगी त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षा फार्म भरते छात्राएं बिहार के औरंगाबाद जिले में 18 सितंबर से इंटरमीडिएट की त्रैमासिक और…

13 सितंबर 2026 को 06:02 am बजे
औरंगाबाद: 60 हजार छात्र देंगे इंटर परीक्षा, 18 से शुरू

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com

औरंगाबाद में 60 हजार से अधिक छात्र देंगे इंटर की परीक्षा, 259 संस्थानों में 18 सितंबर से शुरू होगी त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षा

फार्म भरते छात्राएं

बिहार के औरंगाबाद जिले में 18 सितंबर से इंटरमीडिएट की त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. जिले के 259 संस्थानों में 60 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे. परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए कड़ी हिदायतें जारी की गई हैं.

Intermediate Examination 2026 : औरंगाबाद जिले के इंटरस्तरीय संस्थानों में पढ़ने वाले 60 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 18 सितंबर से परीक्षा देंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 11वीं कक्षा की त्रैमासिक और 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा जिले के 259 संस्थानों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी की जा रही है.

बिहार बोर्ड के स्तर से सभी संबंधित संस्थानों को प्रश्न पत्र और उत्तर-पुस्तिका उपलब्ध करायी जा रही है. सितंबर में होने वाली इस परीक्षा में चार प्रोजेक्ट हाईस्कूल, 88 राजकीयकृत प्लस टू स्कूल, 142 अपग्रेड हाईस्कूल और 20 वित्त रहित इंटर कॉलेज शामिल हैं.

18 से 23 सितंबर तक होगी परीक्षा

11वीं की त्रैमासिक और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने अलग शेड्यूल जारी किया है. छुट्टी के दिनों को छोड़कर 23 सितंबर तक इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्स की परीक्षा दो पालियों में होगी.

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का संचालन संबंधित संस्थान के प्रधान के जिम्मे रहेगा, जिन्हें केंद्राधीक्षक बनाया गया है.

परीक्षा में मोबाइल और चिट-पुर्जा पर रोक

बिहार बोर्ड ने परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया है. परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन या चिट-पुर्जा लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

बोर्ड ने परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने स्तर का मूल्यांकन करने का अवसर दिया है. सभी इंटरस्तरीय संस्थानों में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य किया गया है.

50 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 50 फीसदी सब्जेक्टिव प्रश्न

परीक्षा में प्रश्न पत्र के कुल पूर्णांक का 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव और 50 प्रतिशत सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे. ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें सही विकल्प का चयन कर ओएमआर शीट पर बने गोले को भरना होगा.

वहीं सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर आंसर शीट पर लिखित रूप में देने होंगे. परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में साइंस के फिजिक्स, कॉमर्स के इंटरप्रेन्योरशिप और आर्ट्स के फिलॉसफी विषय की परीक्षा होगी.

PM Awas Yojana: ओबरा में बारिश ने छीना गरीबों का आशियाना, कई मिट्टी के घर गिरे,अब PM आवास योजना का इंतजार

दूसरी पाली में साइंस के केमिस्ट्री, कॉमर्स के अकाउंटेंसी और आर्ट्स के पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

सील पैकेट खोलने की भी तय प्रक्रिया

बिहार बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराये गये प्रश्न पत्र सील पैकेट में होंगे. प्रश्न पत्र का सील पैकेट खोलने से पहले वीक्षक और दो परीक्षार्थियों को संयुक्त रूप से पैकेट के कवर पर हस्ताक्षर करना होगा. इसके बाद ही परीक्षार्थियों के बीच प्रश्न पत्र वितरित किया जाएगा.

परीक्षा का परिणाम बोर्ड को भेजना होगा

परीक्षा समाप्त होने के बाद निर्धारित तिथि के अंदर परिणाम की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी बिहार बोर्ड को उपलब्ध करानी होगी. परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान के प्रधान केंद्राधीक्षक को दी गयी है.

डीपीओ माध्यमिक शिक्षा औरंगाबाद संतोष कुमार ने बताया कि इंटरस्तरीय संस्थानों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सुबह 9:30 बजे से शाम 5:15 बजे तक कोचिंग संस्थान के संचालक बच्चों को परीक्षा से वंचित करने का प्रयास नहीं करेंगे. ऐसा करना कानूनन अपराध है और मामला सामने आने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

WATCH VIDEO : औरंगाबाद में बिहार-झारखंड बॉर्डर पर एक ही रात 3 वारदात, दो दुकानों में चोरी, पान गुमटी में आगजनी से दुकानदारों में दहशत

आपके शहर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें