आयुर्वेद विश्वविद्यालय में टंकी पर चढ़े 6 छात्र: पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, परीक्षा परिणाम और लंबित परीक्षाएं कराने की कर रहे हैं मांग - Dehradun News
- Hindi News - Local - Uttarakhand - Dehradun - Uttarakhand Ayurveda University Protest | Students Lathicharge Controversy आयुर्वेद विश्वविद्यालय में टंकी पर चढ़े 6 छात्र:पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, परीक्षा परिणाम और लंब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttarakhand
- Dehradun
- Uttarakhand Ayurveda University Protest | Students Lathicharge Controversy
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में टंकी पर चढ़े 6 छात्र:पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, परीक्षा परिणाम और लंबित परीक्षाएं कराने की कर रहे हैं मांग
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम जारी करने और लंबित परीक्षाएं कराने की मांग को लेकर बीएएमएस छात्रों का आंदोलन बुधवार को एक बार फिर उग्र हो गया। इस बीच छात्रों ने पुलिस पर देर शाम लाठीचार्ज करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। छ
सुबह से विश्वविद्यालय में डटी रही पुलिस छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही डोईवाला पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में दोपहर के समय छात्रों और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के बीच बातचीत भी हुई। छात्रों ने अपनी लंबित मांगें रजिस्ट्रार के सामने रखीं। छात्रों का कहना है कि बातचीत के बाद भी उनकी मांगों के समाधान को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया। इसके बाद छात्र विश्वविद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठे रहे और शाम तक प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
छात्रों का आरोप पुलिस ने किया लाठीचार्ज प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से परीक्षा और परिणाम की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मांगों का समाधान करने के बजाय पुलिस की ओर से उन्हें हटाने का प्रयास किया गया। छात्रों का आरोप है कि शाम होने के बाद कुछ गाड़ियों में बिना वर्दी के कई पुलिस कर्मी विश्विद्यालय में आए और उनको गालियां देते हुए उन पर लाठीचार्ज किया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज के आरोपों को लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस बल विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रहा है।
5 छात्र फिर टंकी पर चढ़े बुधवार देर शाम आंदोलन के दौरान पुलिस से झड़प के बीच 6 बीएएमएस छात्र एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गए। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई। पुलिस मौके पर मौजूद है और छात्रों को टंकी से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य अपनी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाना है और जब तक परीक्षा परिणाम जारी करने तथा लंबित परीक्षाएं कराने को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता तब तक छात्र टंकी से नहीं उतरेंगे।
24 अगस्त को भी टंकी पर चढ़े थे छात्र बीएएमएस छात्रों ने इससे पहले 24 अगस्त को भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था। उस दिन छात्रों का प्रदर्शन इतना बढ़ गया था कि कुछ छात्र विश्वविद्यालय परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बातचीत की थी। उस दौरान कुलपति ने छात्रों की मांगों पर 10 दिन के भीतर समाधान का आश्वासन दिया था। छात्रों ने इसी आश्वासन के बाद अपना आंदोलन शांत किया था। बुधवार को छात्रों का कहना है कि आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ। 24 अगस्त से बुधवार तक 9 दिन बीत चुके हैं और इसी के चलते छात्रों में फिर से आक्रोश बढ़ गया।
डेढ़ साल से परीक्षा-परिणाम को लेकर मांग छात्रों के अनुसार, परीक्षा और परिणाम से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं। उनका कहना है कि अलग-अलग बैच के छात्र अपनी परीक्षाओं और परिणाम को लेकर परेशान हैं। कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत और आंदोलन के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि उन्हें बार-बार आश्वासन मिल रहा है लेकिन निर्धारित समय में समाधान नहीं होने के कारण अब उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। बुधवार देर रात तक विश्वविद्यालय परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस तथा विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से बातचीत कर उन्हें टंकी से नीचे उतारने के प्रयास में जुटा है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

