होमएग्ज़ाम्सयूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में ऐतिहासिक बदलाव, अब रटने पर नहीं, इन 6 मुख्य मानकों पर मिलेंगे अंक
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में ऐतिहासिक बदलाव, अब रटने पर नहीं, इन 6 मुख्य मानकों पर मिलेंगे अंक

यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में ऐतिहासिक बदलाव, अब रटने पर नहीं, इन 6 मुख्य मानकों पर मिलेंगे अंक यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में ऐतिहासिक बदलाव UP Education News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा व्यवस्था में ब…

15 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में ऐतिहासिक बदलाव, अब रटने पर नहीं, इन 6 मुख्य मानकों पर मिलेंगे अंक

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में ऐतिहासिक बदलाव, अब रटने पर नहीं, इन 6 मुख्य मानकों पर मिलेंगे अंक

यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में ऐतिहासिक बदलाव

UP Education News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. 'परख' मूल्यांकन केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार, अब विद्यार्थियों की योग्यता का सही आकलन होगा. यह नया पैटर्न रटने की प्रवृत्ति को कम कर क्रिटिकल थिंकिंग और विश्लेषण क्षमता पर जोर देगा.

UP Education News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों की योग्यता का सही आकलन करने के लिए परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्रों के प्रारूप में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित 'परख' मूल्यांकन केंद्र की गाइडलाइंस के आधार पर अब नए मानक तय किए गए हैं. शुरुआती चरण में कक्षा 11वीं और 12वीं के इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र जैसे सामाजिक विज्ञान विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर लिए गए हैं, जो आगामी बोर्ड परीक्षा के नए पैटर्न को प्रदर्शित करते हैं.

प्रश्नों का प्रतिशत और नया अंक विभाजन

नए परीक्षा मॉडल के अंतर्गत प्रश्नपत्रों में विद्यार्थियों के ज्ञान और बोध की जांच करने वाले 17.5 प्रतिशत सवाल रखे गए हैं. इसके अलावा व्यावहारिक अनुप्रयोग क्षमता को परखने के लिए 35 प्रतिशत, विश्लेषणात्मक समझ के लिए 22 प्रतिशत तथा मूल्यांकन और सृजनात्मक क्षमता की जांच के लिए चार-चार प्रतिशत प्रश्न शामिल किए गए हैं. पूर्व में सिर्फ ज्ञान, बोध, अनुप्रयोग और कौशल के आधार पर मूल्यांकन होता था, जिसमें ज्ञान को 20 प्रतिशत तथा बोध व अनुप्रयोग को 30-30 प्रतिशत अंक मिलते थे.

पुरानी व्यवस्था से तुलना और सुधार का उद्देश्य

पुरानी परीक्षा पद्धति में अधिकतर जोर केवल विषय के बुनियादी ज्ञान और रटने की प्रवृत्ति पर दिया जाता था. कौशल आधारित प्रश्नों का योगदान भी 20 प्रतिशत तक सीमित रहता था. हालांकि, नई शिक्षा नीति के तहत लागू किए गए इस नवीन पैटर्न में विद्यार्थियों की क्रिटिकल थिंकिंग, सृजनात्मकता और गहन विश्लेषण क्षमता को प्राथमिकता दी गई है. यूपी बोर्ड का यह प्रशासनिक कदम छात्रों की तार्किक सोच को विकसित करने तथा उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक सक्षम बनाने में मददगार साबित होगा.

Must Read: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली कड़कने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें