यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में निकले 500-500 के नोट, सामूहिक नकल का शक
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में निकले 500-500 के नोट, सामूहिक नकल का शक यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपोर्टमेंट परीक्षा 2026 में बैठे परीक्षार्थियों की बोर्ड कापी में निकली धनराशि पर जांच बैठ गई है। परीक्षा केंद्र प्रभारी स…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में निकले 500-500 के नोट, सामूहिक नकल का शक
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपोर्टमेंट परीक्षा 2026 में बैठे परीक्षार्थियों की बोर्ड कापी में निकली धनराशि पर जांच बैठ गई है। परीक्षा केंद्र प्रभारी सहित जिले के 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस के बाद क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में तलब किया है
तरुण पाल। मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज 2026 की कंपोर्टमेंट परीक्षा में बैठे परीक्षार्थियों की बोर्ड कापी में निकली धनराशि पर जांच बैठ गई है। परीक्षा केंद्र प्रभारी सहित जिले के 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस के बाद क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में तलब किया है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद सभी 12 प्रधानाचार्य और जीआईसी मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्यों का पक्ष सुना गया। इसके बाद क्षेत्रीय सचिव ने रिपोर्ट प्रयागराज प्रेषित की है। सुनवाई के दौरान प्रधानाचार्यों को क्षेत्रीय सचिव ने जमकर फटकार लगाई है। सामूहिक नकल कराने का भी अंदेशा जताया गया है।
700 परीक्षार्थी शामिल हुए थे
मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को गत जुलाई में कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा कराई गई थी। इस दौरान करीब 700 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, लेकिन जब कापियों जांच के लिए अन्य जिलों में पहुंची तो वहां सामूहिक नकल का अंदेशा हुआ। 12 विद्यार्थियों के 100 से ज्यादा परीक्षार्थियों की बोर्ड कापियों में 500-500 रुपये के नोट बंधे हुए निकले। इस अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचाया गया, जिसके बाद जांच शुरू हो गई। इस मामले में बुधवार को मेरठ के क्षेत्रीय सचिव कार्यालय में क्षेत्रीय सचिव ज्योति प्रसाद ने केंद्र प्रभारी एवं जीआईसी प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सहित 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को तलब कर फटकार लगाते हुए सुनवाई की।
किन स्कूलों के प्रिंसिपल तलब हुए
मेरठ तलब हुए स्कूलों में श्री कुंदकुद जैन इंटर कॉलेज खतौली, जीआईसी बडसू, आदेश इंटर कॉलेज, श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी, सर सय्यद इंटर कॉलेज बुढ़ाना, एसडीएस इंटर कॉलेज तितावी, किसान मजदूर इंटर कॉलेज जसोई, जीआईसी कन्या इंटर कॉलेज सिसौली, एसडी इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज दधेडू, भारत इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ के प्रधानाचार्य रहे। मेरठ क्षेत्रीय सचिव कार्यालय में सुनवाई के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई।
डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि बोर्ड कापियों में नोट मिलने का मामला संज्ञान में है, लेकिन क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय में सुनवाई के दौरान क्या हुआ। इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग मेरठ क्षेत्रीय सचिव ज्योति प्रसाद ने कहा, 'कंपार्टमेंट व इम्प्रवमेंट परीक्षा के दौरान मुजफ्फरनगर के परीक्षार्थियों की कापियों में नोट मिलने के मामले में केंद्र प्रभारी व उन बच्चों के प्रधानाचार्यों को सुनवाई के लिए बुलाया था, जिन विद्यालयों के बच्चे की कापी में नोट मिले थे। मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिले से ऐसे मामलों की सुनवाई हुई है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। वहीं से अंतिम निर्णय होगा।'
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

