होमएग्ज़ाम्समुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लगाया 50 लाख का चूना, लखनऊ में डॉक्टर के पिता से ऐंठे पैसे - lucknow doctors father loses 50 lakh in medical college admission fraud
एग्ज़ाम्स

मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लगाया 50 लाख का चूना, लखनऊ में डॉक्टर के पिता से ऐंठे पैसे - lucknow doctors father loses 50 lakh in medical college admission fraud

मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लगाया 50 लाख का चूना, लखनऊ में डॉक्टर के पिता से ऐंठे पैसे लखनऊ में एक डॉक्टर के पिता से एमडी मेडिसिन में दाखिले के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी की ...और पढ़ें HighLights - लखनऊ म…

8 सितंबर 2026 को 12:29 pm बजे
मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लगाया 50 लाख का चूना, लखनऊ में डॉक्टर के पिता से ऐंठे पैसे
 - lucknow doctors father loses 50 lakh in medical college admission fraud

सौजन्य से:- jagran.com

मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लगाया 50 लाख का चूना, लखनऊ में डॉक्टर के पिता से ऐंठे पैसे

लखनऊ में एक डॉक्टर के पिता से एमडी मेडिसिन में दाखिले के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी की ...और पढ़ें

HighLights

- लखनऊ में डॉक्टर के पिता से 50 लाख की ठगी।

- मुंबई के मेडिकल कॉलेज में दाखिले का दिया झांसा।

- जालसाज ने नकदी और मूल प्रमाण पत्र हड़पे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एमडी मेडिसिन में दाखिला दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने एक डाक्टर के पिता से 50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपित ने मुंबई के टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का भरोसा दिलाया और फर्जी तरीके से रकम व मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र हासिल कर लिए। इस मामले में पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकीपुरम विस्तार निवासी राजेन्द्र सिंह की बेटी डा. शिवानी राजपूत ने एनआइआइटी पीजी-2024 की परीक्षा दी थी, लेकिन रैंक कम होने के कारण सरकारी मेडिकल कालेज में सीट नहीं मिल सकी। 30 जनवरी 2025 को उनके मोबाइल पर आदर्श मिश्रा नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को मथुरा निवासी बताया और मुंबई के टोपीवाला नेशनल मेडिकल कालेज में दाखिला कराने का दावा किया।

कोर्स में 90 लाख खर्च होने की कही बात

आरोपित ने तीन साल के कोर्स के लिए 90 लाख रुपये खर्च होने की बात कही, जिसमें कालेज फीस, हास्टल और भोजन शामिल थे। फरवरी में उसने लखनऊ स्थित एकेटीयू के गेट पर राजेन्द्र की पत्नी से तीन लाख रुपये नकद ले लिए और बाद में 27 लाख रुपये की मांग की। राजेन्द्र ने 10 फरवरी को बेटी और साले के साथ मुंबई जाकर आरोपित से मिले। वहां उन्हें दाखिले का झांसा दिया गया और 27 लाख रुपये भी लिए गए।

यह भी पढ़ें- यूपी के आउटसोर्स कर्मियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब बीमार होने पर मिलेगी 78 दिनों की पेड लीव

आरोपित ने मूल प्रमाण पत्र अपने पास रख लिए और बाद में 20 लाख रुपये और मांगे। राजेन्द्र ने जासूसी कैमरे से बातचीत की रिकार्डिंग की। 24 मार्च से आरोपित का मोबाइल बंद है। जानकीपुरम थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की तलाश जारी है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें